विद्या बालन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अक्सर साड़ी पहने ही दिखती हैं। उनका साड़ी प्रेम जग जाहिर है। भले ही वो वेस्टर्न ड्रेसेज में ना के बराबर नजर आती हों। लेकिन साड़ियों की पसंद उनकी बिल्कुल टॉप पर है। हर बार वो कुछ ऐसे लुक में आती हैं कि देखने वालों कि निगाहें बस उन पर ही टिक जाएं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
2 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
विद्या बालन ज्यादातर ऐसे लुक्स में दिखती हैं कि आम महिला उसे बड़े ही आसानी से कॉपी कर फैशन इंस्पिरेशन ले सकती है। इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो काले रंग की प्रिंटेड साड़ी में रेडी हैं और उनका लुक हमेशा की तरह ही सादगीभरा और खूबसूरत है।
3 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
वहीं बात करें साड़ी को प्लेन साड़ी क पल्लू पर गोल्डन कलर की पत्तियों की आकार की डिजाइन बनी है। जो इस काली साडी को आकर्षक बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं विद्या का मेकअप भी इस पर ऑन द टॉप है। मैट बेस मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक और कानों में एंटिक ईयररिंग्स लुक को खास बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी साड़ी भी कुछ कम स्पेशल नही है।
4 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
अगर आप विद्या की साड़ियों से इंस्पिरेशन लेती हैं तो इसकी कीमत आपको जरूर हैरान कर देगी। क्योंकि अब्राहम एंड ठाकुर ब्रांड की ये साड़ी बेहद महंगी और आम महिला के बस के बाहर की है। वेबसाइट के मुताबिक इस साड़ी की कीमत है करीब 49,990 रुपये। जिसे सुन कोई भी चौंक सकता है। क्योंकि विद्या जैसा लुक पाने के लिए आपको पूरे पचास हजार रुपये खर्च करने पड़ेगे।
5 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
साड़ी में सादगीभरा खूबसूरत लुक दिखाने के बाद विद्या बालन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो बिल्कुल अलग ही अंदाज में बॉडीकॉन शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो के साथ ही विद्या ने कैप्शन में लिखा है कि ये उनके लिए जो कहते हैं कि मैं वेस्टर्न नहीं पहनती।