Vat Savitri Vrat 2023 : भारत देश में त्योहारों का काफी महत्व है। हर त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है। इसी क्रम में हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल ये व्रत आज 19 मई को रखा जाएगा। करवाचौथ की तरह ही इस दिन भी महिलाएं अपने पति के लिए सजती हैं, संवरती हैं।
अगर आप भी इस बार वट सावित्री का व्रत रख रहीं हैं तो ये लेख आपके लिए हैं। दरअसल, त्योहार के दिन हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। हर महिला ये चाहती है कि जब वो तैयार हो तो उनका पति सिर्फ उन्हें ही देखे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स देंगे, जिन्हें अपना कर आप सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आप इस तरीके से मेकअप करेंगी तो आपके पति की नजर आप पर से हट नहीं पाएगी।
2 of 8
Skin Care
- फोटो : istock
सबसे पहले साफ करें चेहरा
मेकअप करने के लिए सबसे पहले त्वचा को साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्लींजर की मदद से चेहरे को अच्छे से साफ करें।
लगाएं प्राइमर
मेकअप में सबसे पहले प्राइमर लगाएं। इसको लगाने से मेकअप का सीधा असर आपकी त्वचा पर नहीं होता।
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फाउंडेशन
अब आप फाउंडेशन लगा सकती हैं। फाउंडेशन खरीदते वक्त ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप से मैच करता हो।
कंसीलर
अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर चेहरा एक दम साफ हैं तो इसे स्किप कर सकती हैं।