Vat Savitri Vrat 2023: सुहागिन स्त्रियों के लिए वट सावित्री व्रत का काफी महत्व होता है। हर साल इस दिन वो करवाचौथ की तरह ही तैयार होती हैं। सज-धज के अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस साल ये त्योहार आज यानी कि 19 मई को मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां महिलाओं ने शुरू कर दी है। ऐसा कहा जाता है कि, वट सावित्री व्रत के दिन जो विवाहित महिला पूरे श्रद्धा भाव से बरगद के वृक्ष की पूजा करती है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अटल सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
Vat Savitri Vrat 2023: शादी के बाद पहली बार रख रहीं हैं व्रत तो पहनें इस रंग के कपड़े, ऐसे हों तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 19 May 2023 08:50 AM IST
सार
अगर इस बार आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री व्रत रख रहीं हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन