वरुण धवन की भतीजी अंजनि धवन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टाइलिश तस्वीरों की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस ये बताने के लिए काफी है कि वो स्टाइल डीवा हैं। इंस्टाग्राम पर अंजनि अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही उनका यहीं कॉन्फिडेंस उनके देसी लुक में भी साफ नजर आता है।
2 of 5
अंजनी धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वो जब भी एथिनिक अटायर में तैयार हुई हैं तो अपनी पतली कमर को फ्लांट करने से जरा भी नहीं हिचकती। उनकी यहीं अदा फैंस को तारीफ करने पर मजबूर कर देती हैं। चाचा वरुण धवन की शादी में भी भतीजी अंजनि धवन ने लगातार लहंगे पहन पतली कमर फ्लांट की थी। जिसकी तस्वीरें अंजनि ने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। जिसमे उनका स्टाइलिश लुक किसी को भी पसंद आ सकता है।
3 of 5
अंजनि धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
चाचा की शादी में अंजनि धवन शादी के हर समारोह में लहंगा पहने नजर आईं। जिसमे एक रस्म के दौरान पहना उनका नीले रंग का लहंगा भी कमाल का खूबसूरत दिखा। चमचमाते सितारों से सजे इस लहंगे के साथ अंजनि ने लो कट नेकलाइन ब्लाउज को चुना था। जिसकी स्पेगेटी स्लीव इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। जिसके साथ नेट की चुनरी और सितारों के वर्क वाले लहंगे को मैच किया गया था।
4 of 5
अंजनि धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
यहीं नहीं वरुण धवन की शादी के खास मौके के लिए अंजनि ने आइवरी और गोल्डन कलर का ये खास लहंगा चुना था। जिसे डिजाइनर शांतनु एंड निखिल के डिजाइनर कलेक्शन से लिया गया था। वैसे अंजनि से पहले इस लहंगे में कृति सेनन और कियारा आडवाणी भी जलवे दिखा चुकी हैं। फुल स्लीव और जूल नेकलाइन के साथ अंजनि इस सिल्क मेड लहंगे में अपनी पतली कमर फ्लांट करते दिखी थीं।
5 of 5
अंजनि धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के हर मौके के लिए अंजनि ने बिल्कुल हटके और स्टाइलिश देसी लुक का चुनाव किया था। जिसमे ये वेलवेट का लहंगा भी शामिल है। जिसके साथ हैवी वर्क वाले ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं इस बार अंजनि ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को अपने लिए चुना था।