Valentine Week: वैलेंटाइन वीक सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि प्यार का पूरा हफ्ता होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक, हर दिन का एक खास मतलब और उसकी खास अहमियत होती है।
अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं, तो हर दिन को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करें और अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएं। इस पूरे हफ्ते आप अलग-अलग रंग की ड्रेस पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। यहां हम आपको वैलेंटाइन वीक के आठ दिनों के लिए आठ रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप हर दिन एक अलग रंग कैरी कर सकती हैं।
2 of 9
7 फरवरी - रोज डे
- फोटो : instagram
7 फरवरी - रोज डे
रोज डे के दिन आप गुलाबी रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। गुलाबी रंग काफी सॉफ्ट सा होता है, इसलिए आप रोज डे पर पिंक रंग की कोई ड्रेस कैरी कर सकती हैं। गुलाबी रंग की साड़ी भी आप चाहें तो कैरी कर सकती हैं। साड़ी भी आपके लुक में चार चांद लगाएगी।
3 of 9
8 फरवरी - प्रपोज डे
- फोटो : instagram
8 फरवरी - प्रपोज डे
प्रपोज डे का दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए खास होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस दिन पेस्टल रंगों का चयन कर सकती हैं। पेस्टल रंग में तस्वीरें काफी अच्छी आती हैं। पेस्टल रंग की ड्रेस आपको बाजार में आसानी से मिल भी जाएगी। इन पेस्टल रंगों में लैवेंडर और लाइलैक आजकल काफी ट्रेंड में हैं।
4 of 9
9 फरवरी- चॉकलेट डे
- फोटो : instagram
9 फरवरी- चॉकलेट डे
चॉकलेट का रंग ब्राउन होता है, इसलिए इस खास दिन आप ब्राउन रंग का आउटफिट ही कैरी करें। ये रंग वॉर्मथ और विश्वसनीयता का प्रतीक है। ऐसे में आप चाहें तो चॉकलेट ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करें। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी।
5 of 9
10 फरवरी – टेडी डे
- फोटो : instagram
10 फरवरी – टेडी डे
टेडी डे के दिन आप ब्लू रंग के आउटफिट का चयन कर सकती हैं। नीला रंग भरोसे और स्थिरता का प्रतीक होता है। ऐसे मे आप चाहें तो नीले रंग की ड्रेस या फिर कॉ-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं।