Hairstyle With Indo-Western: आज के दौर में हर लड़की ये चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो हमेशा फैशन के हिसाब से ही अपने लिए खरीदारी करती हैं। ट्रेंड में क्या नया चल रहा है, ये जानने के लिए वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस के लुक्स से टिप्स लेती रहती हैं।
बात करें कि आजकल महिलाओं को आउटफिट में क्या पसंद आ रहा है तो अब लहंगे और साड़ी की जगह महिलाएं इंडो वेस्टर्न पहनना पसंद कर रही हैं। इसे कैरी करना काफी आसान होता है।
यदि आपको भी इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करना पसंद है तो उसके साथ कैरी हेयर स्टाइल बनानी चाहिए इस बारे में भी जान लीजिए। यहां हम आपको कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ खूब जचेंगी।
2 of 7
मेसी लो बन
- फोटो : instagram
मेसी लो बन
यदि आप क्लासी और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो ये हेयर स्टाइल परफेक्ट है। ये हेयरस्टाइल इंडो-वेस्टर्न गाउन, शरारा और साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश लगती है। इसे बनाने के लिए बालों को हल्के हाथों से कंघी करके लो बन बनाएं। आगे की तरफ से बाल को बाहर छोड़ दें ताकि मेसी लुक आए। इसे स्टडेड हेयरपिन या फ्लोरल एक्सेसरी से सजाएं।
3 of 7
वेवी ओपन हेयर
- फोटो : instagram
वेवी ओपन हेयर
सिंपल और स्टनिंग लुक कैरी करना है तो वेवी हेयर आपकी मदद करेंगे। इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ ये हेयरस्टाइल बेहद ग्रेसफुल लगती है। इसके लिए बालों को हल्का कर्ल करें ताकि वेवी टेक्सचर आए। बीच से या साइड से मांग निकालें। हेयरस्प्रे से सेट करें ताकि हेयरस्टाइल लंबे समय तक टिका रहे।
4 of 7
पर्ल या फ्लोरल ब्रेड
- फोटो : instagram
पर्ल या फ्लोरल ब्रेड
ट्रेडिशनल ट्विस्ट के साथ स्टाइलिश लुक चाहिए तो ये हेयरस्टाइल आपको सबसे अलग दिखाएगा। इसे बनाने के लिए बालों को साइड या फिशटेल ब्रेड में स्टाइल करें। बीच-बीच में छोटे पर्ल या फ्लोरल एक्सेसरीज लगाएं। इसे हल्का मेसी लुक दें ताकि यह ट्रेंडी लगे।
5 of 7
स्लीक हाई पोनीटेल
- फोटो : instagram
स्लीक हाई पोनीटेल
बोल्ड और स्टाइलिश कैरी करना है और बालों को खुला नहीं रखना चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल परफेक्ट है। इसके लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह स्ट्रेट कर लें। अब हाई पोनीटेल बनाएं और रबरबैंड को बांध लें। पोनीटेल को स्टाइलिश बनाने के लिए थोड़ा हेयरस्प्रे लगाएं।