Long Skirt Styling Tips: एक समय था, जब बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को लॉन्ग स्कर्ट पहनना काफी पसंद आता था। ये दौर फिर से एक बार लौट रहा है। एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर आम लड़कियां तक लॉन्ग स्कर्ट पहनना पसंद कर रही हैं। यदि आपको भी ये पसंद है तो आप इन्हें अलग-अलग टॉप और एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर आप अपना लुक और भी शानदार बना सकती हैं।
अगर आप सोच रही हैं कि लॉन्ग स्कर्ट को कैसे स्टाइल करें, तो हमारे बताए गए फैशन टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने लॉन्ग स्कर्ट लुक को और स्टाइलिश बना सकती हैं।
2 of 7
क्रॉप टॉप के साथ पहनें
- फोटो : instagram
क्रॉप टॉप के साथ पहनें
लॉन्ग स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पहनकर एक बोल्ड और ट्रेंडी लुक पाएं। यह स्टाइल पार्टी, डेट नाइट या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है। लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहनी जाने वाली क्रॉप टॉप सही फिटिंग की होनी चाहिए, वरना आपका लुक बिगड़ जाएगा।
3 of 7
शर्ट के साथ पहनकर दें वेस्टर्न टच
- फोटो : instagram
शर्ट के साथ पहनकर दें वेस्टर्न टच
लॉन्ग स्कर्ट के साथ बटन शर्ट पहनें और उसे नॉट स्टाइल में बांधें या टक इन करें। यह स्टाइल ऑफिस लुक और फॉर्मल मीटिंग के लिए बेस्ट है। इसके लिए आपको प्रिंटेड टीशर्ट के साथ प्लेन टीशर्ट कैरी करनी चाहिए। उसी से आपका लुक कंप्लीट होगा।
4 of 7
टैंक टॉप लुक को बनाएगा बॉसी
- फोटो : instagram
टैंक टॉप लुक को बनाएगा बॉसी
गर्मियों में टैंक टॉप और सर्दियों में डेनिम या लेदर जैकेट के साथ लॉन्ग स्कर्ट को पेयर करें। इसे कैरी करते समय ध्यान रखें कि ये टैंक टॉप बॉडी-फिट होनी चाहिए। इसके साथ हाई-वेस्ट लॉन्ग स्कर्ट कैरी करके अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।
5 of 7
पहन सकती हैं कुर्ता भी
- फोटो : instagram
पहन सकती हैं कुर्ता भी
अगर आप इंडियन फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग स्कर्ट को शॉर्ट कुर्ता या एथनिक टॉप के साथ स्टाइल करें। लॉन्ग स्कर्ट को स्टाइल करने में चिकनकारी कुर्ता काफी काम आता है।