शादी का लाल जोड़ा तो हर लड़की की पहली पसंद होती है। लेकिन कुछ दुल्हनों ने अपने खास दिन यानी शादी के लिए लाल रंग की जगह दूसरे रंगों का चुना। जिसमें पीले से लेकर गुलाबी और ऑरेंज कलर शामिल हैं। लेकिन बात जब बॉलीवुड हसीनाओं की शादी की हो तब कुछ हटके होना लाजिमी है। तो ऐसे में अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के लिए क्रीम रंग के लहंगे को चुना। जिसे बहुत सी दुल्हन ने कॉपी किया।
इस रियल लाइफ ब्राइड ने हूबहू कॉपी किया अनुष्का शर्मा की शादी का लहंगा, देखें तस्वीरें
लेकिन सब्यसाची के इस पर्ल एंब्रायडरी और फ्लोरल मोटिफ्स वाले खूबसूरत लहंगे को हूबहू कॉपी किया कैलिफोर्निया की दुल्हन ने। अपनी शादी के दिन इस रियल लाइफ ब्राइड ने अनुष्का शर्मा की ड्रीम वेडिंग में पहने लहंगे को कॉपी किया। जिसमें उसका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था।
हालांकि अनुष्का शर्मा अपनी ड्रीम वेडिंग में कुछ कम नहीं लग रहीं थीं। हल्के गुलाबी रंग के लहंगे के साथ डायमंड की ज्वैलरी, जिसमें माथपट्टी सबसे लाजवाब था। वहीं बालों में लगे पिंक रोज लुक को इतना खूबसूरत बना रहे थे कि उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था।
कैलिफोर्निया के सैनफ्रांसिस्को की मंजरी विपानी ने अपने हल्के रंग के लहंगे के साथ लुक को भी काफी हल्का ही रखा था। गले में बस एक हैवी नेकपीस और माथे पर मांगटीका के साथ हाथों में मैचिंग की चूड़िया। जिसे पहन वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं
View this post on Instagram
A post shared by BRIDESOFSABYASACHI (@bridesofsabyasachi) on