टीवी की नई वैम्प बनीं आमना शरीफ अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना रही हैं। एक के बाद एक स्टानिंग लुक में तस्वीरें पोस्ट कर वो खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक दिन पहले ही आमना की आइवरी शेड के लहंगे में तस्वीरें सामने आई हैं। जिसे काफी सारे लाइक्स मिल चुके हैं। इन तस्वीरों में आमना काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।
टीवी की नई वैम्प आमना शरीफ ने शेयर की रॉयल लुक में तस्वीर, लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत
आमना इस समय कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव आमना अक्सर ही अपने लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इस तस्वीर में आइवरी शेड के लहंगे में आमना रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।
सिल्वर इंट्रीकेटेड एंब्रायडरी के साथ ब्लाउज की बनीं फरी स्लीव इसे डेलिकेट लुक दे रही है। वहीं बात करें नेकपीस की तो सिल्वर रंग की ज्वैलरी इसे कांप्लिमेंट कर रही है। वहीं बात करें मेकअप की तो सबटल मेकअप और न्यूड लिप्स में आमना कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं।
बता दें कि आमना की तस्वीरें अक्सर ही काफी एलिगेंट लुक में होती है। जिन्हें फैंस काफी सारे लाइक्स देते हैं। ब्लैक क्रॉप टॉप और पिंक स्कर्ट के साथ कुंदन की ज्वैलरी में आमना का ये लुक काफी ट्रेंडी है।
वहीं इस ग्रे शेड के कुर्ते के साथ हैवी ईयररिंग्स में वो परफेक्ट फेस्टिव सीजन गोल्स देती दिख रही हैं। आमना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ब्यूटीफुल लुक्स की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें उनकी स्टाइल से लेकर फैशन सेंस भी कमाल का दिखता है। साथ ही इन तस्वीरों पर उनके फ्रेंड्स करिश्मा तन्ना और आमिर अली कमेंट करने से भी बाज नहीं आते हैं।
A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial) on