फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree For Mother: मम्मी के लिए खरीदनी है साड़ी तो ये हैं परफेक्ट विकल्प, सरप्राइज देखकर लगा लेंगी गले

Wed, 29 Jan 2025 06:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 29 Jan 2025 06:19 PM IST
सार

यदि आप अपनी मम्मी के लिए साड़ी खरीदना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। इनसे टिप्स लेकर आप खरीदारी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
trendy Saree For Mother best fabric of saree for more than 40 year old woman
मम्मी के लिए खरीदनी है साड़ी तो ये हैं परफेक्ट विकल्प - फोटो : instagram

Saree For Mother: हर किसी का ये सपना होता है कि वो अपनी सैलरी से अपनी मां के लिए कुछ खरीदे। कोई उसके लिए सोने-चांदी के गहने खरीदता है तो कोई साड़ी। साड़ी एक ऐसा विकल्प है जो हर किसी के बजट में आसानी से आ जाती है।



यदि आप भी अपनी मम्मी के लिए साड़ी लेना चाहते हैं लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि कैसी साड़ी खरीदें तो यहां हम आपको कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। यहां हम आपको साड़ियों के कुछ ऐसे विकल्प दिखाने जा रहे हैं जो आपकी मम्मी को अवश्य ही पसंद आएंगे। ऐसी साड़ियां महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। तो आप बिना सोचे इन्हें खरीद सकते हैं। 

trendy Saree For Mother best fabric of saree for more than 40 year old woman
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram

सिल्क साड़ी 

मम्मियों के ऊपर हमेशा रॉयल और एलिगेंट लुक ही जचता है। ऐसे में आप उन्हें सिल्क की साड़ी तोहफे में दे सकती हैं। सिल्क में कई विकल्प आते हैं, जैसे कि बनारसी सिल्क, कांजीवरम सिल्क और टसर सिल्क। ये साड़ियां रिच लुक देती हैं और हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगती हैं।  

trendy Saree For Mother best fabric of saree for more than 40 year old woman
सूती साड़ी - फोटो : instagram

सूती साड़ी

अगर आपकी मम्मी ऐसी साड़ी पहनना पसंद करती हैं, जो आरामदायक हो तो सूती फैब्रिक काफी अच्छा विकल्प है। हैंडलूम की सूती साड़ी देखने में काफी रिच लुक देती है। सूती साड़ियां हल्की, आरामदायक और हर दिन पहनने के लिए बेहतरीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy Saree For Mother best fabric of saree for more than 40 year old woman

चिकनकारी साड़ी

ग्रेसफुल और ट्रेंडी लुक के लिए आप लखनऊ की चिकनकारी साड़ी अपनी मम्मी को तोहफे में दे सकती हैं। ये साड़ियां सिंपल और सोबर लुक देती हैं। बाजार में आपको जॉर्जेट चिकनकारी भी मिल जाएंगी। ऐसी साड़ी हर मौके पर पहनी जा सकती है और इसका एम्ब्रॉइडरी वर्क एलिगेंट लगता है।  

विज्ञापन
trendy Saree For Mother best fabric of saree for more than 40 year old woman
बांधनी और लहरिया - फोटो : instagram

बांधनी और लहरिया

अगर आपकी मां को ट्रेडिशनल और कलरफुल लुक पसंद है तो राजस्थान की बांधनी साड़ी उन्हें तोहफे में दें। वहीं लहरिया साड़ी फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। ये साड़ियां रंगीन होती हैं और फेस्टिव मूड के लिए परफेक्ट रहती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed