Trendy Saree Collection For Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना, साधना और आत्मिक शुद्धि का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और शिवलिंग का जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध से अभिषेक करते हैं।
{"_id":"698810795a2253eae309cd46","slug":"trendy-saree-collection-for-mahashivratri-2026-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree For Mahashivratri: महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह की साड़ियां, लुक दिखेगा सादगीभरा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree For Mahashivratri: महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह की साड़ियां, लुक दिखेगा सादगीभरा
Sun, 08 Feb 2026 10:13 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:13 AM IST
सार
Trendy Saree Collection For Mahashivratri: महाशिवरात्रि की पूजा में अगर आप सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो यहां आपको साड़ियों के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह की साड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
सफेद कॉटन साड़ी
- फोटो : instagram
1. सफेद कॉटन साड़ी
- सफेद रंग को शांति, पवित्रता और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है।
- महाशिवरात्रि के दिन सफेद कॉटन साड़ी पहनना बेहद शुभ माना जाता है।
- यह साड़ी न सिर्फ पूजा के दौरान आरामदायक होती है, बल्कि लंबे समय तक व्रत और रुद्राभिषेक के समय भी आपको हल्कापन महसूस कराती है।
- आप इसे सिल्वर या हल्के ग्रे बॉर्डर के साथ चुन सकती हैं और मिनिमल ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
हल्के पीले रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
2. हल्के पीले रंग की साड़ी
- पीला रंग ज्ञान, ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।
- पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में हल्के पीले रंग की साड़ी बहुत शुभ मानी जाती है।
- महाशिवरात्रि पर यह रंग चेहरे पर अलग ही निखार लाता है और सकारात्मक वाइब्स देता है।
- खासतौर पर कॉटन या सिल्क-ब्लेंड फैब्रिक में पीली साड़ी पूजा के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
- इसे आप सिंपल बनारसी ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरे रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
3. हरे रंग की साड़ी
- हरा रंग प्रकृति, जीवन और संतुलन का प्रतीक है, जो भगवान शिव के प्रकृति प्रेम को दर्शाता है।
- महाशिवरात्रि की पूजा में हरे रंग की साड़ी पहनना शुभ और सौम्य माना जाता है।
- खासकर हल्का हरा या पिस्ता ग्रीन शेड पूजा के माहौल में बेहद सुंदर लगता है।
- यह रंग मन को शांत करता है और भक्ति भाव को और गहरा बनाता है।
- कॉटन या हैंडलूम फैब्रिक में यह साड़ी ज्यादा आकर्षक लगती है।
विज्ञापन
सिल्क की सिंपल साड़ी
- फोटो : instagram
4. सिल्क की सिंपल साड़ी
- अगर आप महाशिवरात्रि पर सादगी के साथ थोड़ा एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हल्के बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी एक अच्छा विकल्प है।
- कांचीपुरम या टसर सिल्क जैसी साड़ियां पूजा के अवसर पर गरिमा और शालीनता दोनों को दर्शाती हैं।
- ध्यान रखें कि डिजाइन ज्यादा भारी न हो, ताकि पूजा के दौरान सहजता बनी रहे।
- इसे छोटे बिंदी और सिंपल ज्वेलरी के साथ पहनना बेहतर रहता है।