Outfit For Honeymoon: शादी पक्की होने के बाद हर लड़की अपने ब्राइडल लहंगे से लेकर मेकअप तक के बारे में सोचना शुरू कर देती है। अपनी शादी के लिए वो हर चीज का चयन काफी बारीकी से करती है, ताकि उसके ब्राइडल लुक में किसी तरह की कोई कसर न रह जाए।
जिस तरह से हर लड़की अपने शादी के लिए एक्साइडेट रहती है, ठीक उसी तरह से वो अपने हनीमून के लिए भी पहले से तैयारी करके रखती है। अपने पार्टनर के साथ इस पहली ट्रिप पर जाने के लिए वो एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस पहनती हैं।
अगर आप भी हनीमून पर जाने वाली हैं, और आपको ये समझ नहीं आ रहा कि हनीमून पर कैसी ड्रेस पहनें तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे, कि अपने हनीमून पर आप किस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेसेस पहनकर आप अपने पति को इंप्रेस कर सकती हैं।
2 of 7
जा रही हैं हनीमून पर तो इस तरह के कपड़ों को रखें साथ
- फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह
अपने हनीमून पर अगर आप अपने पति को इंप्रेस करने का सोच रही हैं, तो ऐसी क्यूट सी ड्रेस के साथ स्नीकर्स पहनें। ये देखने में काफी कूल रहेगा और आप इस तरह की ड्रेस में क्यूट दिखेंगी। इस लुक के साथ गले में क्यूट का पैंडेट जरूर पहनें।
3 of 7
जा रही हैं हनीमून पर तो इस तरह के कपड़ों को रखें साथ
- फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना
एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स लेकर आप एक दिन ऐसा फ्लोरल प्रिंट का को-ऑर्ड कैरी कर सकती हैं। ये काफी आरामदायक रहेगा। गर्मी के मौसम में वैसे भी लड़कियों को इस तरह के प्रिंट के कपड़े पसंद आते है।
4 of 7
जा रही हैं हनीमून पर तो इस तरह के कपड़ों को रखें साथ
- फोटो : instagram
जैस्मिन भसीन
क्यूट दिखने के लिए आप इस तरह की शॉर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस में आपको देखकर आपका पार्टनर आपसे इंप्रेस हो जाएगा। इसके साथ अपने बालों को खुला करके कर्ल करें। इस लुक को पूरा करने के लिए आप अपनी पसंद के हिसाब से हील्स और शूज पहन सकती हैं।
5 of 7
जा रही हैं हनीमून पर तो इस तरह के कपड़ों को रखें साथ
- फोटो : instagram
हिना खान
अगर कंफर्टेबल कपड़े पहनना चाहती हैं, तो इस तरह की ड्रेस आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। ऐसी ड्रेस देखने में भी काफी प्यारी लगती है। इसके साथ आप पैरों में स्लीपर पहन सकती हैं। बालों में जूड़ा बनाकर आप अपने इस लुक को पूरा कर सकती हैं।