Trendy Maxi Dress: गर्मी के मौसम में स्टाइलिश दिखना बेहद मुश्किल होता है। इसके पीछे की वजह है कि इस मौसम में आप अपने मन से ही कुछ भी नहीं पहन सकते। अगर कपड़ों का चयन सही से न किया जाए तो ये गर्मी के मौसम में उलझन पैदा कर सकते हैं। पुरुषों का तो चल जाता है लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं के सामने आ खड़ी होती है कि वो कैसे कपड़े पहनें, जो आरामदायक भी हों और जिसे पहनकर उन्हें उलझन भी न हो।
अगर आप भी इस उलझन में है तो आप मैक्सी ड्रेस को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। मैक्सी ड्रेस काफी हल्की होती है और ये देखने में भी प्यारी लगती है। ऐसे में अगर आपको भी मैक्सी ड्रेस पहनना पसंद है तो आप गर्मी के मौसम में इसे खरीद सकती हैं। इसी के चलते आपको कुछ अभिनेत्रियों के मैक्सी लुक्स दिखाएंगे, ताकि आप उनसे टिप्स लेकर खरीदारी कर सकें।
2 of 7
मैक्सी ड्रेस
- फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह
अगर फ्लोरल प्रिंट से हटकर किसी अलग प्रिंट की ड्रेस खरीदने का सोच रही हैं तो रकुल प्रीत के जैसी ड्रेस का चुनाव आप कर सकती हैं। ये ड्रेस आप पिकनिक के साथ-साथ बीच पर भी कैरी करके जा सकती हैं।
3 of 7
मैक्सी ड्रेस
- फोटो : instagram
दीया मिर्जा
अभिनेत्री दीया मिर्जा के पास मैक्सी ड्रेस का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। ऐसे में आप इनके कलेक्शन पर नजर डालकर अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट से लेकर रंग-बिंरगी मैक्सी ड्रेस तक इनके कलेक्शन में शामिल हैं।
4 of 7
मैक्सी ड्रेस
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी
ब्लू और व्हाइट रंग की ये ड्रेस गर्मी के मौसम में आपको काफी आराम पहुंचाएगी। इसके साथ आप व्हाइट रंग की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में कमाल की लगेगी। ऐसी ड्रेस के साथ गले में हल्का सा पैंडेट जरूर कैरी करें।
5 of 7
मैक्सी ड्रेस
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
अगर डीपनेक मैक्सी ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो जान्हवी के इस आउटफिट से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की मैक्सी आप कहीं घूमने जा रही हैं तो कैरी कर सकती हैं।