फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Lipstick Shade: पार्टी में दिखना है सबसे खूबसूरत तो ब्लैक ड्रेस के साथ ट्राई करें इन रंगों की लिपस्टिक

Wed, 31 May 2023 03:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 31 May 2023 03:50 PM IST
सार

अगर आप पार्टी में ब्लैक रंग की ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ इन लेटेस्ट रंगों की लिपस्टिक लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
Trendy Lipstick Shade try these lipstick shade with black dress
black dress - फोटो : istock

Trendy Lipstick Shade: आज-कल की लड़कियों को पार्टी में जाने का काफी शौक होता है। हर वीकेंड पर पार्टी में जाना तो जैसे काफी आम बात है। अगर बात करें आउटफिट की तो रात की पार्टी के लिए ब्लैक कलर के आउटफिट सबसे बेस्ट होते हैं। पर, कई महिलाएं और लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह का मेकअप ब्लैक ड्रेस के साथ करें। खासकर लिपस्टिक को लेकर तो काफी ज्यादा ही कंफ्यूजन होता है। इससे बचने के लिए हर लड़की ब्लैक ड्रेस के साथ रेड कलर की लिपस्टिक कैरी कर लेती है।



अगर आप इस तरह के ब्लैक और रेड के कॉम्बिनेशन से बोर हो गई हैं तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आप ब्लैक ड्रेस के साथ रेड के अलावा और कौन सी लिपस्टिक लगा सकती हैं। जिसमें आपका लुक भी काफी अलग और खूबसूरत दिखे। 

Trendy Lipstick Shade try these lipstick shade with black dress
pink lipstick

फ्यूज़न पिंक

वैसे तो ब्लैक रंग की ड्रेस के साथ हर रंग का शेड परफेक्ट लगेगा। पर, अगर आप फ्यूज़न पिंक रंग की लिपस्टिक ट्राई करेंगी तो इसमें आपका लुक बेहद प्यारा लगेगा। अगर आप ऑफिस में या कहीं बाहर ब्लैक ड्रेस पहन रही हैं तो ये पिंक कलर अप्लाई कर सकती हैं।

Trendy Lipstick Shade try these lipstick shade with black dress
Lipstick - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
ऑरेंज लिपस्टिक

ब्लैक ड्रेस के साथ ऑरेंज कलर की लिपस्टिक बेहद खूबसूरत दिखेगी। इसे लगाने से पहले एक बार ट्राई जरूर कर लें क्योंकि ये हर किसी के ऊपर अच्छी नहीं लगती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Lipstick Shade try these lipstick shade with black dress
lipstick - फोटो : istock
टोमेटो रेड लिपस्टिक

ब्लैक ड्रेस के साथ टोमेटो रेड कलर की लिपस्टिक काफी खूबसूरत लुक देती है। अगर आप लाइट मेकअप कर रही हैं तो टोमेटो रेड कलर की लिपस्टिक आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। ये रंग आपको स्पार्क लुक देगा। 
विज्ञापन
Trendy Lipstick Shade try these lipstick shade with black dress
lipstick
डीप प्लम लिपस्टिक

अगर आपका रंग गोरा है तो ब्लैक ड्रेस के साथ आप इसे लगा सकती हैं। ये हल्के मेकअप के साथ आपको एकदम परफेक्ट लुक देगी। ये ज्यादा डार्क नहीं होती पर देखने में बेहद प्यारी लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed