Travel Outfits for Couple Trip: मौसम काफी खूबसूरत होने लगा है, ऐसे में लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। बारिश के इस सुहावने मौसम में लोगों को लॉन्ग ड्राइव पर जाना भी काफी पसंद होता है।
सोशल मीडिया के इस दौर में लोग ट्रिप पर भी ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े ले जाना पसंद करते हैं। कई लोगों को ये समझ में नहीं आता कि वो ऐसा क्या पहनें, जिससे कंफर्टेबल भी रहें, और लुक भी स्टाइलिश लगे। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि ट्रिप पर किसी कपल के लिए कैसे कपड़े पहने जा सकते हैं। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
2 of 7
ट्रैवल के समय पहने ये
- फोटो : instagram
ट्रैवल के समय पहने ये
रास्ते के समय हमेशा ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आरामदायक हों। इसके लिए कपल को ट्रैक सूट कैरी करना चाहिए। चाहें तो अलग-अलग रंग के ट्रैक सूट पहनें, वरना आजकल तो बाजार में कपल्स के लिए खास तैयार किए गए ट्रैक सूट आते हैं। ये काफी लूज फिटिंग के होते हैं, ऐसे में इसमे आप काफी सहज रहेंगे।
3 of 7
एथनिक वियर भी रहेगा परफेक्ट
- फोटो : instagram
एथनिक वियर भी रहेगा परफेक्ट
यदि कहीं ऐसी जगह घूमने जा रहे हैं, जहां मंदिर है तो अपने साथ एथनिक वियर अवश्य रखें। साड़ी में ज्यादातर लड़कियां सहज नहीं रहती हैं, ऐसे में आप अपने लिए ऐसा फ्लोरल प्रिंट का सूट पहनें। इसके साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी आप कुर्ता-पायजामा साथ अवश्य रख लें।
4 of 7
ये लुक दिखेगा कूल
- फोटो : instagram
ये लुक दिखेगा कूल
ग्लैमरस दिखने के लिए आप अपने साथ ऑफ शोल्डर वेस्टर्न ड्रेस रख लें। इस तरह की ड्रेस के हिसाब से एक्सेसरीज भी साथ रखें। इसके साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए शॉर्ट्स और टीर्शट भी साथ रखें। ये आउटफिट लड़कों को काफी पसंद आता है, क्योंकि ये काफी सहज होता है। इसे पहनकर उन्हें उलझन नहीं होती है।
5 of 7
ये रंग खूब खिलेगा
- फोटो : instagram
ये रंग खूब खिलेगा
यदि कहीं बीच पर आप जा रहे हैं, तो ऐसे हल्के ब्लू रंग के आउटफिट अपने साथ रखें। ऐसी रफल वाली ड्रेस आपके लुक को काफी कूल दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी फ्लोरल शर्ट रखें। इसे शॉर्ट्स के साथ पहना जा सकता है। वहीं आप इसके साथ कैप भी साथ रखें।