फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips For Date: डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे रिजेक्ट

Tue, 30 Jul 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Jul 2024 09:17 AM IST
सार

अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके रिजेक्ट होने की आशंका बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
top Fashion Tips For Date In hindi date par jane ke liye kaise kapde pahne chahiye
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

Fashion Tips For Date: आज के समय में शादी जैसे बड़े फैसले लेने से पहले कपल्स एक-दूसरे से अच्छे से जान-पहचान बढ़ाते हैं। इसके लिए मुलाकात बेहद जरूरी होती है। डेट पर जाने के लिए लड़कियां तो काफी सोच-समझ कर तैयार होती हैं। वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती हैं, जबकि लड़के कपड़े पहनने से पहले भी सोचते नहीं हैं। वो कुछ भी पहनकर डेट पर चले जाते हैं। ऐसे में उनके रिजेक्शन की आशंका बढ़ जाती है। 



अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप लेख में बताई गई बातों का ध्यान रखकर तैयार होंगे तो आपका लुक स्टाइलिश दिखेगा और आपकी होने वाली पार्टनर आपसे इंप्रेस जरूर होगी। डेट पर जाने के लिए कपड़ों से लेकर कुछ और बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। आइए आपको भी इन बातों के बारे में बताते हैं। 

top Fashion Tips For Date In hindi date par jane ke liye kaise kapde pahne chahiye
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम
आरामदायक हों कपड़े

डेट पर जाते वक्त सबसे अहम आपके कपड़े होते हैं। ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि आपके कपड़े आरामदायक हों। डेट पर हमेशा ऐसे कपड़े ही पहन कर जाएं, जिसे पहनकर आप कंफर्टेबल रहें। अगर आप कुछ नया ट्राई करेंगे तो हो सकता है कि उसमें खुद ही असहज महसूस करें। 
top Fashion Tips For Date In hindi date par jane ke liye kaise kapde pahne chahiye
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम
न बनें ज्यादा बोल्ड

अपनी डेट पर कभी भी ऐसे कपड़े पहनकर न जाएं, जिसमें ज्यादा एक्सपोज होता हो। मतलब कि अपने शर्ट की बटनें बंद रखें। इससे आपका लुक देखने में भी खराब लग सकता है और साथ ही में इसकी वजह से सामने वाला भी असहज हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
top Fashion Tips For Date In hindi date par jane ke liye kaise kapde pahne chahiye
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सही हो कपड़ों की फिटिंग

आपके कपड़े सही फिटिंग के हों, ये बेहद जरूरी है। गलत फिटिंग के कपड़े आपके लुक को खराब कर सकते हैं। अगर ज्यादा टाइट कपड़े होंगे तो ये देखने में भद्दे लगेंगे और ज्यादा ढीले कपड़े भी आपका लुक बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में हमेशा सही फिटिंग के कपड़े पहनकर ही डेट पर जाएं। 

विज्ञापन
top Fashion Tips For Date In hindi date par jane ke liye kaise kapde pahne chahiye
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

अतिरिक्त एक्सेसरीज की नहीं है जरूरत

आजकल लड़के भी एक्सेसरीज पहनना पसंद करते हैं। इनमें वो गले में चेन और हाथों में ब्रेसलेट पहनते हैं, लेकिन कई बार ये एक्सेसरीज आपका लुक खराब कर देती हैं। ऐसे में डेट पर हमेशा कम एक्सेसरीज ही पहनकर जाएं। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed