फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच वजहों से कभी फैशन से बाहर नहीं होंगे 'सदाबहार कुर्ते'

Thu, 14 Nov 2019 03:27 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 14 Nov 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
top 5 must know reasons kurta will be in fashion trend forever
- फोटो : instagram

आपका पर्सनल स्टाइल या फैशन सेंस कैसा भी हो लेकिन कुर्ता वो आउटफिट है जो हर किसी को पसंद आता है और हर किसी पर अच्छा भी लगता है। फैशन ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, कपड़ों के स्टाइल बदलते रहते हैं लेकिन कुर्ता एक ऐसा फैशन स्टेपल है जो सदाबहार है। लॉन्ग, शार्ट, अनारकली, हाई लो ऐसे कई तरह की डिजाइन और स्टाइल के साथ मिलने वाले कुर्तों को किसी भी चीज के साथ टीमअप करके अपना स्टाइल परफेक्ट बना सकते हैं। चाहे जींस हो या प्लाजो, पैंट हो या चूड़ीदार, कुर्ते को किसी भी आयोजन में मैच कर आप सिंपल और आकर्षक लुक पा सकती हैं। ऐसे में आज आपको वो खास वजह बताने जा रहे कि कैसे कुर्ता हमेशा फैशन में बना रहेगा। 

top 5 must know reasons kurta will be in fashion trend forever
- फोटो : instagram

कुर्तों की खासियत ये है कि ये हर तरह बॉडी फिगर को सूट करते हैं। लंबे और स्ट्रेट फिटिंग के कुर्ते आपको स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं। वहीं ए-लाइन और एंपायरलाइन कुर्ते पतली लड़कियों को कर्वी और वॉल्युमिनस दिखने में मदद करते हैं। 

top 5 must know reasons kurta will be in fashion trend forever

अगर आपको तैयार होने में समय बर्बाद करना अच्छा नहीं लगता है तो कुर्ता आपके लिए परफेक्ट आउटफिट है। इन्हें स्टाइल करना बहुत ही आसान है। कुर्ते के साथ ढेर सारे बॉटम्स के विकल्प मौजूद होते हैं तो आपको बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे एक्सेसराइज करना भी बहुत आसान है। ऑक्सिडाइज्ड झुमके हों, सिल्वर नेकपीस, कुर्ते के साथ किसी भी तरह की एक्सेसरीज अच्छी लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 must know reasons kurta will be in fashion trend forever
स्टाइलिश होने के साथ ही कुर्ते बेहद आरामदायक भी होते हैं इसी लिए आप इन्हें सुबह से लेकर शाम तक कहीं भी और कभी भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
top 5 must know reasons kurta will be in fashion trend forever

अगर आपको हर मौके पर फैशनेबल दिखना पसंद है लेकिन आपको अपने बजट का भी ध्यान रखना है तो कुर्ता आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। स्ट्रीट शॉप से लेकर मॉल और ऑनलाइन स्टोर्स तक, आपको कुर्तों की ढेर सारी वरायटी मिल जाएगी। इतनी वरायटी होने की वजह से कुर्ते हर बजट में फिट बैठते हैं। 250 रुपये से लेकर कई हजार तक, कुर्ते आपको हर रेंज में मिल जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed