फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: जैस्मीन भसीन के इन हेयर स्टाइल को बनाएं और दिखें स्टाइलिश

Tue, 05 Jul 2022 12:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Jul 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Trendy Hairstyle Of Jasmin Bhasin To Look Stylish News In Hindi
जैस्मिन भसीन की हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/jasminbhasin2806

Fashion Tips Trendy Hairstyle of Jasmin Bhasin: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने लुक्स और स्टाइल के लिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जैस्मिन भसीन का ड्रेसिंग सेंस तो कमाल का होता ही है, साथ ही उनका ओवरऑल लुक भी काफी पसंद किया जाता है। जैस्मीन किसी फैशन आइकॉन से कम नहीं हैं। कई मौकों पर जैस्मिन भसीन को स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया। महिलाएं उनके आउटफिट्स और हेयर स्टाइल से सबसे ज्यादा इम्प्रेस रहती हैं। बहुत सी लड़कियां जैस्मीन भसीन के लुक को फॉलो करके सुंदर और स्टाइलिश दिखने की कोशिश करती हैं। जैस्मिन भसीन के लुक से टिप लेना चाहती हैं तो उनके हेयर स्टाइल पर गौर करें। जैस्मिन भसीन की हेयर स्टाइल कई मौके के लिए परफेक्ट होती हैं। आप जैस्मिन की अलग अलग हेयर स्टाइल को ऑफिस से पार्टी तक किसी भी मौके पर बनाकर अपने लुक को अधिक आकर्षक बना सकते हैं। जैस्मिन भसीन की इन हेयरस्टाइल को आप भी करें ट्राई।

Today’s Fashion Tips Trendy Hairstyle Of Jasmin Bhasin To Look Stylish News In Hindi
लाॅन्ग साॅफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/jasminbhasin2806

लॉन्ग सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल

अगर आपके बालों की लेंथ न तो ज्यादा और न कम हो तो जैस्मिन भसीन की इस हेयरस्टाइल को अपना सकती हैं। इसमें आप अपने बालों को खुला रखकर सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल बनाएं। वेस्टर्न आउटफिट के साथ लॉन्ग सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल परफेक्ट लुक देती है। वहीं अगर आप इस हेयरस्टाइल को एथनिक वियर पर बनाना चाहती हैं तो हेड एक्सेसरीज को अपने हेयरस्टाइल के साथ जोड़ें। कर्ल मशीन और हेयर रोलर्स की मदद से ये हेयर स्टाइल आसानी से घर पर बना सकती हैं।

Today’s Fashion Tips Trendy Hairstyle Of Jasmin Bhasin To Look Stylish News In Hindi
लो मेसी बन - फोटो : instagram/jasminbhasin2806

लो मेसी बन

आजकल मेसी बन का ट्रेंड हैं। लड़कियां अधिकतर मौकों पर मेसी बन हेयर स्टाइल में नजर आ जाती हैं। इससे बनाना आसान होता है और जल्दी तैयार होने के लिए ये परफेक्ट हेयर स्टाइल होती है। आपके बालों की लेंथ कंधों तक हो तो लो मेसी बन बनाना बेहतर रहेगा। इस तरह के बन के साथ आप डिजायनर हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। हेयर रोलर्स की मदद से बालों को पहले वेवी लुक दें बाद में मेसी बन बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Trendy Hairstyle Of Jasmin Bhasin To Look Stylish News In Hindi
जैस्मिन भसीन की हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/jasminbhasin2806
वेवी पोनीटेल 

अगर बालों को बांध कर रखना चाहते हैं तो इस तरह की पोनीटेल बना सकते हैं। वेवी पोनीटेल वेस्टर्न और एथिनिक दोनों तरह के आउटफिट पर अच्छी लगेगी। इसके लिए बालों को कर्ल करके पोनी बना लें। गर्मियों में ये हेयर स्टाइल आरामदायक और स्टाइलिश लगेगा। 
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Trendy Hairstyle Of Jasmin Bhasin To Look Stylish News In Hindi
jasmin bhasin - फोटो : instagram

हाई बन 

वेस्टर्न आउटफिट के साथ आप हाई बन को बनाकर अपने लुक को स्टाइल कर सकते हैं। नीट हेयर स्टाइल लेते हुए बन बना सकते हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल क्लासी लुक देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed