फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस की इन लाल साड़ी पर आ जाएगा दिल, स्टाइल को कॉपी करना भी है आसान

Tue, 28 Jun 2022 12:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 28 Jun 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Bollywood Actress Look In Red Saree Know How To Style In Summer
janhvi kapoor - फोटो : instagram

लाल रंग हर स्किन टोन की महिलाओं पर जंचता है। डार्क रेड हो या फिर ब्राइट रेड महिलाएं इस रंग को पहन बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। वहीं बॉलीवुड बालाओं को भी लाल रंग बेहद पसंद है। तभी तो इस हॉट से कलर को पहन अक्सर ही उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल ही जाता है। पारंपरिक अंदाज से लेकर ग्लैमरस लुक तक हर तरीके से बीटाउन एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने दिख चुकी हैं। अगर आप भी लाल रंग की साड़ी के बेस्ट लुक को ट्राई करना चाहती हैं। तो इन हसीनाओं के लुक पर जरूर गौर करें।

Today’s Fashion Tips Bollywood Actress Look In Red Saree Know How To Style In Summer
mouni roy - फोटो : instagram

लाल रंग की साड़ी वैसे तो हर नई नवेली दुल्हन के ऊपर सजती है। ऐसे में एक्ट्रेस कैसे पीछे रहेंगी। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन वाले लुक के लिए मौनी रॉय का खूबसूरत लुक सामने आया था। जिसमे वो भारी भरकम ज्वैलरी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही थी। वहीं उनकी सिल्क की साड़ी भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थीं। 

Today’s Fashion Tips Bollywood Actress Look In Red Saree Know How To Style In Summer
suhana khan - फोटो : instagram

22 साल की सुहाना खान ने भी साड़ी पहनने के लिए लाल रंग को चुना। सुर्ख लाल रंग की मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी को हाई पोनीटेल के साथ मैच किया था। लाइट वेट सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी सिंपल तरीके से कैरी करने पर बेहद खूबसूरत लगती है। आप भी कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स की मदद से इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Bollywood Actress Look In Red Saree Know How To Style In Summer
madhuri dixit - फोटो : instagram

वैसे तो लाल रंग की साड़ी में कई सारी एक्ट्रेस का खूबसूरत लुक दिख चुका है। लेकिन माधुरी दीक्षित का ये लाल साड़ी वाला लुक बेहद खूबसूरत है। सीक्वेस वर्क वाले ब्लाउज के साथ माधुरी ने इसे मैच किया है। जिसके साथ साड़ी को शोल्डर प्लीट्स पर कैरी किया गया है। जिसमे उनका लुक अट्रैक्टिव दिख रहा है और आसानी से कॉपी भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Bollywood Actress Look In Red Saree Know How To Style In Summer
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वहीं अगर आप कम उम्र की हैं और लाल साड़ी पहनना चाहती हैं। तो जान्हवी कपूर के इस लाल साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। हैवी वर्क वाले ब्लाउज और सिंपल सी लाइट वेट वाली साड़ी के साथ न्यूट्रल शेड मेकअप किया गया है। वहीं बालों को कर्ली कर खुला ही छोड़ जान्हवी कपूर बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं उनके इस लुक को आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed