फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

,jacqueline fernandez: साड़ी में जैकलीन फर्नांडिस ने दिखाई ऐसी स्टाइल, कॉपी करने को करेगा दिल

Mon, 27 Jun 2022 06:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Jun 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez style game in gingham print saree with boho style blouse chic look for movie launch
jacqueline - फोटो : instagram

जैकलीन फर्नांडिस अपने बोल्ड और सल्ट्री लुक से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। टिनी स्कर्ट से लेकर प्लजिंग नेकलाइन तक उनके वॉर्डरोब में सिजलिंग लुक्स की भरमार है। लेकिन बात जब एथिनिक वियर की आती है। तो जैकलीन कुछ ऐसा पहन लेती हैं। जिसे कोई भी लड़की कॉपी कर सकती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब जैकलीन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए साड़ी बांधे दिखीं। 

jacqueline fernandez style game in gingham print saree with boho style blouse chic look for movie launch
jacqueline - फोटो : instagram

जैकलीन से साड़ी के साथ जबरदस्त तरीके से स्टाइलिंग की थी। जो कि ना केवल अट्रैक्टिव लग रही थी बल्कि उनका लुक भी बिल्कुल जुदा दिख रहा था। दरअसल, जैकलीन ने अपनी कन्नड़ फिल्म की लॉचिंग के लिए साड़ी को चुना। डार्क और लाइट ब्लू कलर की शेड वाली इस साड़ी पर गिंगम प्रिंट बना था। जो कि इसे भीड़ से हटकर बना रहा था। वहीं इस चेकर्ड प्रिंट वाली साड़ी को जैकलीन ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में स्टाइल किया था। 

jacqueline fernandez style game in gingham print saree with boho style blouse chic look for movie launch
jacqueline - फोटो : instagram

गिंगम प्रिंट की इस साड़ी को जैकलीन ने मल्टीकलर सिकुइन वर्क वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिस पर सितारों से खास जिगजैग पैटर्न बना था। वहीं वी नेकलाइन वाले इस ब्लाउज की थ्री फोर्थ स्लीव भी बेहद खास थी। क्योंकि स्लीव के हेमलाइन पर बीड्स जोड़े गए थे। जो इसे बोहो लुक दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez style game in gingham print saree with boho style blouse chic look for movie launch
jacqueline - फोटो : instagram

वहीं इस कॉटन मेड साड़ी को जैकलीन ने बेल्ट के साथ पेयर किया था। जिसमे उनकी कर्वी फिगर शानदार तरीके से फ्लांट हो रही थी। वहीं बात करें मेकअप की तो विंग्ड आईलाइनर के साथ पिंक लिपस्टिक बेहद खूबसूरत लग रही थी। जिसे जैकलीन ने खुले बालों के साथ पेयर किया था। जैकलीन के इस लुक को देख फैंस भी उनके इस स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं समर सीजन के लिए जैकलीन का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। 

विज्ञापन
jacqueline fernandez style game in gingham print saree with boho style blouse chic look for movie launch
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

तो अगली बार साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो जैकलीन फर्नांडिस के इस लुक को जरूर ट्राई करें। हर कोई बस आपकी ही तारीफ करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed