फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसात के मौसम में नहीं सूखते कपड़े, लेकिन भूल से भी इन 2 कपड़ों को तो बिल्कुल ना पहनें गीला

Wed, 31 Jul 2019 08:13 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 31 Jul 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Tips to dry your clothes faster in rainy season
clothes - फोटो : facebook

बारिश के मौसम में सबसे बड़ी सिरदर्दी होती है कि कपड़ों को कैसे सुखाएं। कितनी बार तो हम हल्के गीले कपड़ों को ही पहन लेते हैं। मानसून में कपड़ों को धूप न लगने से कई बार शरीर के अंदरूनी हिस्सों में संक्रमण हो जाता है। ऐसे में जानते हैं इस मौसम में कपड़ों को धोने से लेकर सुखाने का सही तरीका, जिससे आप खुद को संक्रमण से दूर रख सकें।

Tips to dry your clothes faster in rainy season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com

इस मौसम में वातावरण में नमी होती है, जिस वजह से कपड़े अच्छे से सूख नहीं पाते। गर्मियों में जब हम गीले कपड़े पहनते हैं तो उस समय वातावरण में नमी रहती और कपड़े बदन पर सूख जाते हैं, लेकिन बारिश में ऐसा नहीं होता। इस वजह से बारिश में कपड़ों को पूरी तरह सूखने के बाद ही पहनना सही होता है।

Tips to dry your clothes faster in rainy season
iron - फोटो : social media

इस मौसम में कपड़ों को अच्छी तरह सूखाने के लिए उन्हें बालकनी में सुखाने के बाद तीन से चार घंटे के लिए पंखे की हवा में सुखाएं। इसके बाद इन्हें प्रेस करना न भूलें, क्योंकि इससे कपड़े अच्छी तरह सूख जाएंगे और नमी के कारण फैलने वाला संक्रमण को रोकने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to dry your clothes faster in rainy season
clothes - फोटो : facebook

कपड़ों को कभी तुरंत धोकर कभी भी सीधा कमरे में सूखने के लिए न डालें, क्योंकि इससे कपड़ों में बदबू भी हो सकती है। जब कभी आंगन में कपड़े सूखाने के लिए रस्सी पर डालें तो उनको हैंगर पर लटकाएं। इससे कपड़ों को अच्छे से हवा मिलती है।

विज्ञापन
Tips to dry your clothes faster in rainy season
clothes - फोटो : facebook

इस मौसम में कपड़ों से ज्यादा अपने अंडर गारमेंट्स का ध्यान रखें। कभी भी गलती से भी गीले अंडर गारमेंट्स न पहनें। कपड़ों में से बदबू न आए इसके लिए कपड़ों को अच्छे डिटर्जेंट से साफ करें और कपड़ों को धोते समय दो चम्मच सिरका पानी में डाल दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed