अनुष्का शर्मा अपने फैशन सेंस से हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं। बात चाहे इंडियन वियर की हो या वेस्टर्न, अनुष्का हर लुक में कहर ढाती नजर आती हैं। अनुष्का ने हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है, जिसमें उनके हॉट लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस फोटोशूट के लिए अनुष्का ने एक से बढ़कर एक ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट कैरी किए हैं।
फोटोशूट कराते ही ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, यूजर्स बोले- 'विराट की पत्नी हो, कुछ तो शर्म करो'
अपने इस लुक के लिए अनुष्का ने बोटल ग्रीन कलर की सेक्सी बैकलेस ड्रेस पहनी है। हाल ही में अनुष्का ने अपने बालों को शॉर्ट कराया था और इस ड्रेस के साथ उनका हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंस हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। बात करें मेकअप की तो उन्होंने अपने इस सिजलिंग लुक को स्मोकी आइज और ग्लोसी लिप्स के साथ कंप्लीट किया है।
A post shared by Filmfare (@filmfare) on
फिल्मफेयर के अगस्त इश्यू के कवरपेज पर अनुष्का लिटिल ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के ऊपर और नीचे की तरफ लेस डिटेलिंग है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ ब्रॉन्ज मेकअप किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने शॉर्ट हेयर को मैसी कर ओपन किया हुआ है। अपनी इस सेक्सी ड्रेस के साथ उन्होंने स्ट्रेपी हील्स टीम अप की हुई है।
सोशल मीडिया पर अनुष्का का ये फोटोशूट आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस को उनका यह स्टनिंग लुक बेहद पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी हैं, कुछ तो शर्म करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अनुष्का आपको ऐसी ड्रेस बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए।