Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Buy Shapewear: शेपवियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगी परेशानी

Wed, 29 Jan 2025 01:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 29 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

शेपवियर खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको सही फिटिंग और आराम मिले। 
 

विज्ञापन
tips To Buy Shapewear for saree and lehenga
शेपवियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram

Tips To Buy Shapewear: वैसे तो महिलाओं का हर लुक ऐसे ही कमाल का लगता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लुक को परफेक्ट बनाने में कुछ ऐसे काम हो जाते हैं, जिस वजह से लुक बिगड़ जाता है। जैसे कि महिलाओं को आजकल अपनी बॉडी को परफेक्ट दिखाने का काफी शौक चढ़ा है। इसके लिए वो शेपवियर का इस्तेमाल करती हैं।



शेपवियर पहनने से लुक न सिर्फ अच्छा दिखता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। पर, यदि इस शेपवियर को गलत तरह से कैरी किया जाए तो लुक बिगड़ भी सकता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ टिप्स के जरिए बताना चाह रहे हैं कि शेपवियर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका लुक ही सबसे अच्छा दिखे। 

Trending Videos
tips To Buy Shapewear for saree and lehenga
पहले प्रकार को समझें - फोटो : instagram

पहले प्रकार को समझें

शेपवियर खरीदने से पहले इनके प्रकारों को समझें। टमी टकर पेट को बराबर करने के लिए इस्तेमाल होता है। थाई शेपर जांघों और हिप्स को शेप देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फुल बॉडी शेपर पूरे शरीर को शेप देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं वेस्ट ट्रेनर कमर को पतला दिखाने के लिए कैरी किया जाता है। 

tips To Buy Shapewear for saree and lehenga
सही हो साइज - फोटो : instagram

सही हो साइज

शेपवियर हमेशा आपके शरीर के सटीक माप के अनुसार ही खरीदें। छोटा साइज लेने से यह असहज हो सकता है और बहुत ज्यादा टाइट होने से ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है। यदि आप ढीला शेपवियर पहनेंगी तो आपका लुक और भी ज्यादा खराब दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips To Buy Shapewear for saree and lehenga
सही हो मटेरियल - फोटो : instagram

सही हो मटेरियल

शेपवियर खरीदने के लिए हमेशा कॉटन-ब्लेंड, स्पैन्डेक्स या नायलॉन का मटेरियल लें, जिससे त्वचा को सांस लेने में आसानी हो। एलर्जी से बचने के लिए स्किन-फ्रेंडली और हाइपोएलर्जेनिक मटेरियल चुनें। यदि आप इस बात का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपको परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन
tips To Buy Shapewear for saree and lehenga
मौके का ध्यान रखें - फोटो : instagram

मौके का ध्यान रखें

यदि आपको रोजाना शेपवियर कैरी करना है तो इसके लिए हल्का और आरामदायक शेपवियर लें। पार्टी या शादी जैसे खास मौकों के लिए मजबूत होल्ड वाला शेपवियर चुनें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed