फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ready To Wear Saree: रेडी टू वियर साड़ी खरीदने जा रही हैं तो याद रखें ये बातें, वरना पैसे होंगे बर्बाद

Sat, 17 May 2025 02:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 17 May 2025 02:52 PM IST
सार

Ready To Wear Saree: यदि आप भी रेडी टू वियर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों को ध्यान में रखकर ही आपका अंदाज प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
tips to buy ready to wear saree in hindi latest collection of ready to wear saree 2025 disprj
रेडी टू वियर साड़ी खरीदने जा रही हैं तो याद रखें ये बातें - फोटो : instagram

Ready To Wear Saree: भारतीय महिलाओं की जिंदगी में साड़ी काफी अहम किरदार निभाती है। ज्यादातर महिलाओं को साड़ी पहनना काफी पसंद भी होता है, क्योंकि इसे वो शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ और पार्टियों तक में कैरी कर लेती हैं। आज के समय में बहुत सी महिलाओं को साड़ी पहनना तो काफी पसंद होता है, लेकिन वो इसे सही से पहन नहीं पातीं। ऐसे में उनके लिए रेडी टू वियर साड़ी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।



रेडी टू वियर साड़ी महिलाओं को प्लीट्स और पल्लु सेट करने जैसे झंझट से आजाद करती है। युवा लड़कियों के बीच ये साड़ी काफी पॉपुलर मानी जाती है। अगर आप भी रेडीमेड साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो खरीदते समय इन कुछ खास बातों का ध्यान रखें ताकि साड़ी देखने में भी सुंदर लगे।

tips to buy ready to wear saree in hindi latest collection of ready to wear saree 2025 disprj
साइज होना चाहिए सही - फोटो : instagram
साइज होना चाहिए सही

जब भी रेडी टू वियर साड़ी खरीदने जाएं तो उसका साइज अवश्य चेक करें। अक्सर दुकानदार ये कहकर आपको साड़ी बेच देते हैं कि ये फ्री साइज होती है,  जबकि ऐसा नहीं होता है। यदि आप बिना साइज चेक किए साड़ी खरीदेंगी तो हो सकता है ये लंबी हो या फिर छोटी भी। इसे आप फोल्ड करके एडजस्ट भी नहीं कर सकतीं।

 
tips to buy ready to wear saree in hindi latest collection of ready to wear saree 2025 disprj
फिटिंग देखें - फोटो : Instagram
फिटिंग देखें

यदि साइड परफेक्ट है तो एक बार ट्राई करके उसकी फिटिंग देख लें। रेडी टू वियर साड़ी में हुक लगा होता है, जो साड़ी को अटैच करता है। यदि ये साइड में सही नहीं होगी, तो इस हुक को बंद करने में परेशानी होगी। वहीं गलत फिटिंग की साड़ी में पल्लु भी खराब दिख सकता है। इसलिए एक बार फिटिंग अवश्य चेक कर लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to buy ready to wear saree in hindi latest collection of ready to wear saree 2025 disprj
फैब्रिक देखें - फोटो : instagram
फैब्रिक देखें

 फॉर्मल इवेंट्स के लिए बेस्ट  जॉर्जेट या क्रेप फैब्रिक की साड़ी परफेक्ट मानी जाती है।  यदि किसी शादी विवाह में रेडी टू वियर साड़ी पहननी है तो सिल्क और बनारसी फैब्रिक का चयन करें। गर्मियों में ऐसे ही साड़ी पहननी है तो आज-कल बाजार में सूती रेडी टू वियर साड़ी भी मिलने लगी हैं। 
 
विज्ञापन
tips to buy ready to wear saree in hindi latest collection of ready to wear saree 2025 disprj
ब्लाउज देखें - फोटो : instagram

ब्लाउज देखें

अक्सर रेडी टू वियर साड़ी के साथ का ब्लाउज सिंपल होता है। इसलिए एक बार चेक कर लें और पहनकर भी देख लें। ध्यान रखें कि प्लेन साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज अच्छा नहीं लगता है। कोशिशि करें कि साड़ी यदि प्लेन है तो उसका ब्लाउज हैवी हो, जिसपर वर्क भी खूबसूरत हो। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed