फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Perfect Blouse: अगर परफेक्ट साड़ी लुक चाहती हैं तो ब्लाउज बनवाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें

Tue, 03 Sep 2024 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Sep 2024 09:35 AM IST
सार

अगर आप भी परफेक्ट साड़ी लुक पाना चाहती हैं तो ब्लाउज बनवाते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Tips For making Perfect Blouse for saree look in hindi
ब्लाउज बनवाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : instagram
Tips For Perfect Blouse: भारत में साड़ी महिलाओं का पसंदीदा परिधान है। साड़ी पहनकर महिलाओं का लुक काफी खूबसूरत और एलिगेंट लगता है। यही वजह है कि शादी-विवाह से लेकर घर की पूजा-पाठ और क्लब में पार्टी तक में महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं।


साड़ी को आप अपने हिसाब से एलिगेंट भी बना सकती हैं और उसे आप ग्लैमरस तरीके से भी पहन सकती हैं। वैसे तो साड़ी का लुक हमेशा खूबसूरत ही लगता है लेकिन अगर इसके साथ आप गलत तरीके से बना ब्लाउज पहनेगी तो आपका लुक खराब भी हो सकता है।

इसी वजह से आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको ब्लाउज बनवाते समय रखना है। अगर आप ब्लाउज बनवाते समय इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका लुक सबसे खूबसूरत लगेगा। 
Tips For making Perfect Blouse for saree look in hindi
ब्लाउज बनवाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : instagram

सही हो माप

आपके ब्लाउज का माप सही होना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर ये ज्यादा ढीला या ज्यादा टाइट होगा तो ये आपको असहज महसूस करा सकता है।

Tips For making Perfect Blouse for saree look in hindi
ब्लाउज बनवाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : instagram

सही डिजाइन का चयन

ब्लाउज का डिजाइन हमेशा आपकी साड़ी और अवसर के अनुसार होना चाहिए। हल्के काम वाले डिजाइन को रोजमर्रा के लिए और भारी काम वाले डिजाइन को शादी-विवाह या विशेष अवसरों के लिए चुना जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For making Perfect Blouse for saree look in hindi
ब्लाउज बनवाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : instagram

सही फैब्रिक का चयन

ब्लाउज बनवाते वक्त मौसम का भी खास ध्यान रखें। गर्मियों के लिए कॉटन, लिनेन जैसे हल्के फैब्रिक और सर्दियों के लिए सिल्क या वेलवेट उपयुक्त होते हैं।

विज्ञापन
Tips For making Perfect Blouse for saree look in hindi
ब्लाउज बनवाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : instagram

गर्दन और आस्तीन का डिजाइन

 गर्दन और आस्तीन का डिजाइन आपके शरीर के आकार को ध्यान में रखते हुए चुना जाना चाहिए। अगर आपकी गर्दन छोटी है तो वी-नेक, चौड़े कंधों के लिए कैप स्लीव्स और लंबे हाथों के लिए फुल स्लीव्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed