फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej Special Alta Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाता है आलता, यहां देखें इसकी खूबसूरत डिजाइन

Mon, 02 Sep 2024 06:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

अगर आप हरतालिका तीज के दिन खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पैरों में आलता जरूर लगाएं। यहां हम आपको आलता की खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Special latest Alta Design for feet disprj
आलता के खूबसूरत डिजाइन - फोटो : Amar Ujala

Hartalika Teej Special Alta Design: हर सुहागिन महिला के लिए आलता उनके श्रृंगार का अहम होता है। यही वजह है कि हर पूजा-पाठ से पहले महिलाएं अपने पैरों में आलता लगाती हैं। शादी-विवाह में भी रस्मों के वक्त सुहागिन महिलाएं अपने पैरों में आलता अवश्य लगाती हैं। अब जब हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है तो इस दिन भी पैरों में आलता लगाने का अपना अलग महत्व है।



हरतालिका तीज के दिन महिलाएं खूब अच्छे से सजती हैं, और अपने अखंड सुहाग के लिए महादेव और मां गौरी के प्रार्थना करती हैं। ऐसे में अगर आप हरतालिका तीज के दिन खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पैरों में आलता जरूर लगाएं। यहां हम आपको आलता की खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी पारंपरिक रूप से खुद को पूजा के लिए तैयार कर सकें। 

Hartalika Teej 2024 Special latest Alta Design for feet disprj
आलता के खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

अगर आपके पास समय है और आप पैरों में आलता से अलग डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ऐसी मंडाला आर्ट वाली डिजाइन का चयन करें। ये पैरों को पूरी तरह से सजा देगी और आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगी। 

Hartalika Teej 2024 Special latest Alta Design for feet disprj
आलता के खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

इस तरह की डिजाइन अक्सर नई दुल्हनों के पैरों में देखी जाती है। नई दुल्हनों को सजने-संवरने का काफी शौक भी होता है। ऐसे में अगर ये आपकी शादी के बाद पहली हरतालिका तीज है तो इस डिजाइन का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Special latest Alta Design for feet disprj
आलता के खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

बहुत सी जगहों पर आलता लगाने में सफेद रंग का इस्तेमाल नहीं होता। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन बनाते वक्त भी गोले के आस-पास बिंदियां बनाना कभी भी न भूलें। लुक आपका उसी की वजह से खूबसूरत लगेगा। 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Special latest Alta Design for feet disprj
आलता के खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram

चौथी डिजाइन

अगर महीन डिजाइन तलाश कर रहीं हैं तो इसे चुनें। इस तरह की डिजाइन लगाने के लिए आप ईयरबड की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा आजकल बाजार में आलता लगाने के टूल्स आते हैं, जिनकी मदद से आलता की महीन डिजाइन लगाई जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed