फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Dye Vs Hair Mehndi बालों में मेहंदी लगाएं या डाई? जानिए दोनों में से ज्यादा नुकसानदायक क्या है

Mon, 23 Jun 2025 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 23 Jun 2025 09:40 AM IST
सार

Hair Dye Vs Hair Mehndi : अगर आप भी बालों में कलरिंग कराना चाहते हैं और यह सोच रहे हैं कि दोनों में से बालों के लिए ज्यादा सुरक्षित क्या है या इनमें से कौन लंबे समय में नुकसानदायक हो सकता है? तो लेख आपके काम का है। 

विज्ञापन
Hair Dye Vs Hair Mehndi Know Which Is More Harmful For Hair Know Difference
हेयर डाई या हेयर मेहंदी - फोटो : AI

Hair Dye Vs Hair Mehndi: इन दिनों बाल उम्र से पहले और जल्दी अपनी रंगत खो देते हैं। काले बाल जब सफेद होने लगते हैं तो मजबूरन उन्हें कलर करना पड़ जाता है। एक तरफ बड़े बुजुर्ग सलाह देते हैं कि नेचुरल तरीके से बालों को कलर करें, जिसके लिए मेहंदी अच्छा विकल्प है। वहीं दूसरी तरफ कई सैलून या हेयर स्टाइलिस्ट मेहंदी की बजाय हेयर डाई की सलाह देते हैं। अब सवाल है कि दोनों में किसका उपयोग करें। हेयर डाई या नेचुरल मेहंदी में से ज्यादा फायदेमंद और ज्यादा नुकसानदायक क्या हो सकता है।


 
अगर आप भी बालों में कलरिंग कराना चाहते हैं और यह सोच रहे हैं कि दोनों में से बालों के लिए ज्यादा सुरक्षित क्या है या इनमें से कौन लंबे समय में नुकसानदायक हो सकता है? तो लेख आपके काम का है। इस लेख में जानिए हेयर डाई और हेयर मेहंदी के फायदे-नुकसान और आपके लिए सही विकल्प क्या है।

 

Hair Dye Vs Hair Mehndi Know Which Is More Harmful For Hair Know Difference
हेयर डाई के फायदे और नुकसान - फोटो : adobe

हेयर डाई के फायदे और नुकसान

बालों के लिए डाई केमिकल्स से भरपूर होती है लेकिन इसका असर तुरंत होता है। हेयर डाई बालों को तुरंत और गहरा रंग देता है। ये कई शेड्स में उपलब्ध होते हैं और प्रोफेशनल फिनिश देते हैं। हालांकि इसके नुकसान की बात की जाए तो इसमें मौजूद अमोनिया, पीपीडी जैसे केमिकल्स से बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। डाई के कारण स्कैल्प एलर्जी, जलन या खुजली हो सकती है। इसके लगातार उपयोग से बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं या संवेदनशील त्वचा वालों के लिए यह नुकसानदायक होता है। 

Hair Dye Vs Hair Mehndi Know Which Is More Harmful For Hair Know Difference
बालों की मेहंदी - फोटो : Adobe stock

बालों की मेहंदी

बालों वाली मेहंदी प्राकृतिक विकल्प है लेकिन इसके शेड्स सीमित होते हैं। केमिकल-फ्री होने के कारण यह स्कैल्प के लिए सुरक्षित होती है। मेहंदी लगाने से बाल मजबूत होते हैं और चमक आती है। यह डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव करती है। साथ ही लंबे समय तक लगाने से बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। लेकिन मेहंदी के भी कुछ नुकसान है। सबसे पहले तो मेहंदी का रंग धीरे-धीरे चढ़ता है और तुरंत असर नहीं दिखता। मेहंदी लगाने से बालों का रंग ब्लैक नहीं होता बल्कि नारंगी या ब्राउनिश टोन आता है, जो सबको पसंद नहीं आता। वहीं अक्सर ऑक्सिडाइज्ड मेहंदी में भी हानिकारक रंग मिलाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Dye Vs Hair Mehndi Know Which Is More Harmful For Hair Know Difference
बालों में मेहंदी लगाएं या डाई - फोटो : adobe

बालों में मेहंदी लगाएं या डाई

अगर आपकी प्राथमिकता नेचुरल और लंबे समय तक बालों की ग्रोथ है तो 100% नैचुरल मेहंदी एक बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर आप चाहते हैं इंस्टेंट कलरिंग या डार्क शेड्स मिले तो अमोनिया फ्री या हर्बल डाई का उपयोग करना चाहिए। ध्यान रखें बालों में किसी भी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
 

विज्ञापन
Hair Dye Vs Hair Mehndi Know Which Is More Harmful For Hair Know Difference
हेयर कलरिंग के टिप्स - फोटो : Adobe stock

हेयर कलरिंग के टिप्स

अगर आप बालों में कलरिंग करते हैं तो ध्यान रखें कि हर चार से छह हफ्ते से अधिक हेयर कलरिंग न करें। बालों की नियमित तेल मालिश करें और प्राकृतिक चीजे जैसे आंवला, रीठा, शिकाकाई का इस्तेमाल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed