फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Stylish Vamps: ये हैं टीवी की स्टाइलिश खलनायिकाएं, किया निगेटिव रोल लेकिन फैशन में हीरोइन से भी आगे

Thu, 19 Jun 2025 12:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Jun 2025 12:36 PM IST
सार

Television Most Stylish Vamps Looks: आपने टीवी की बहुओं के स्टाइलिश लुक्स तो देखे होंगे, पर क्या आपने टीवी की मशहूर वैम्प के स्टाइलिश लुक्स देखे हैं, अगर नहीं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। 

विज्ञापन
Television Most Stylish Vamps Looks TV  Negative Character With Glam Style
ये हैं टीवी की स्टाइलिश खलनायिकाएं - फोटो : instagram
Television Most Stylish Vamps Looks: टीवी सीरियलों में बहू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों को तो हर कोई जानता है। ये अभिनेत्रियां काफी स्टाइलिश भी होती हैं, जिसकी वजह से हर कोई इन्हें पसंद करता है। पर, क्या कभी आपने टीवी की खलनायिकाओं को देखा है।


जी हां, टीवी में वैम्प का किरदार निभाकर मशहूर होने वाली कई अभिनेत्रियां इतनी स्टाइलिश हैं, कि उनके सामने मेन लीड की हिरोईन का स्टाइल भी फेल है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही खलनायिकाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में तो खूबसूरत हैं ही, बल्कि उनके लुक्स मेन हिरोईन से ज्यादा खतरनाक होते हैं। 
Television Most Stylish Vamps Looks TV  Negative Character With Glam Style
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : instagram
उर्वशी ढोलकिया

मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में कमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं उर्वशी आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज भी वो सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा एक्टिव रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक उनपर खूब जचते हैं। यूट्यूब्स व्लॉग के जरिए वो अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। उनके बॉस लेडी लुक्स भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। 
Television Most Stylish Vamps Looks TV  Negative Character With Glam Style
रश्मि देसाई - फोटो : instagram
रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने कलर्स टेलिविजन चैनल के धारावाहिक उतरन में तपस्या ठाकुर का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। टीवी सीरियल में तपस्या का किरदार काफी निगेटिव था, लेकिन असल जिंदगी में रश्मि देसाई काफी सादगी भरा लुक कैरी करती हैं। उनके एथनिक लुक्स बेहद ही खूबसूरत रहते हैं। एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट में भी उनका अंदाज काफी अलग रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Television Most Stylish Vamps Looks TV  Negative Character With Glam Style
अनीता हसनंदानी - फोटो : instagram
अनीता हसनंदानी 

वैसे तो अनीता ने काफी टीवी सीरियल में काम किया है, लेकिन ये हैं मोहब्बतें में उन्होंने जब शगुन का किरदार निभाया तो लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। अनीता हसनंदानी के लुक्स काफी ग्लैमरस होते हैं। वो वेस्टर्न ड्रेस से लेकर साड़ी तक में काफी ग्लैमरस दिखती हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। अभी भी जब लो अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तो लोग उनपर से नजर नहीं हटा पाते। 
विज्ञापन
Television Most Stylish Vamps Looks TV  Negative Character With Glam Style
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram
काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी आमतौर पर कई हिंदी धारावाहिकों में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं, पर बनूं मैं तेरी दुल्हन में उनका किरदार लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने कई सीरियल में निगेटिव किरदार निभाया था। पर, असर जिंदगी में वो किसी बॉस लेडी से कम नहीं हैं। उनका हर अंदाज काफी बोल्ड होता है, जिसेलोग काफी पसंद करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed