Home Remedies For Dry Feet in Monsoon: बारिश का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में पैरों का भीगना काफी आम बात है। दरअसल, बारिश में जगह-जगह पर पानी भर जाता है, ऐसे में हम सभी कितना भी बच लें, लेकिन पैर तो भीगते ही हैं। बारिश के गंदे पानी में भीगने की वजह से पैरों की ड्राईनेस बढ़ती जाती है।
{"_id":"68538bb360a31715520ffa0a","slug":"dry-feet-in-monsoon-best-home-remedies-barsaat-mein-rukhe-pair-mulaayam-rakhne-ke-gharelu-upay-2025-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dry Feet in Monsoon: डॉक्टर भी देते हैं यही सलाह! बारिश में पैरों को रूखा होने से बचाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Dry Feet in Monsoon: डॉक्टर भी देते हैं यही सलाह! बारिश में पैरों को रूखा होने से बचाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे
Thu, 19 Jun 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:57 AM IST
सार
Dry Feet in Monsoon: यदि आपके पैर भी भीगने की वजह से रूखे हो रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस परेशानी से निजात पाएं।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में पैर हो रहे हैं रूखे तो ये घरेलू नुस्खे आजमाएं
- फोटो : Adobe stock
नारियल के तेल की मालिश आएगी काम
- फोटो : Adobe stock
नारियल के तेल की मालिश आएगी काम
हर भारतीय घर में नारियल का तेल तो होता ही है। अगर नहीं है तो इसे खरीदकर रख लें। ये रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और एंटीबैक्टीरियल गुण भी देता है। इसलिए यदि आपके पैर रूखे हो रहे हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हर रोज रात को सोने से पहले पैरों में नारियल के तेल से मसाज करें। इसके बाद ऐसे ही सो जाएं। एक हफ्ते में आपको इसका असर दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल लगाएं
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा जेल त्वचा संबंधी तकरीबन हर दिक्कत को दूर करने का काम करता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल आप पैरों के रूखेपन को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले ताजा एलोवेरा जेल निकालकर या बाजार से शुद्ध जेल लेकर पैरों पर लगाएं। ध्यान रखें कि ये केमिकल वाला न हो, वरना दिक्कत हो सकती है। अब चाहें तो इसे 15-20 मिनट बाद धो लें या रात भर के लिए लगा रहने दें। इसका असर भी आपको जल्दी ही दिखने लगेगा।

शहद लगाएं
- फोटो : Adobe stock
शहद लगाएं
शहद भले ही खाने की चीज है, लेकिन इसकके इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन दूर होता है। ऐसे में आप रात को पहले पैरों को अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद अपने पैरों में शहद की एक पतली लेयर अप्लाई करें। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें, इससे भी आपके पैरों का रूखापन खत्म हो जाएगा।

मॉइस्चराइजर
- फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर
बाजार में अब पैरो के लिए खास मॉइस्चराइजर भी आने लगे हैं, जिसका इस्तेमाल आप दिन में दो बार आसानी से कर सकते हैं। अब जब आपके पैर सूख रहे हैं तो दिन में जितनी बार पैर धोएं, उतनी ही बार पैरों में मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। इससे भी आपके पैर अपने आप नरम होने लगेंगे।