तारा सुतारिया का अबतक का सबसे खूबसूरत लुक सामने आया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ पहुंची तारा ने मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में हर किसी का दिल चुरा लिया। तारा सुतारिया इन दिनों फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के लिए वो हर दिन अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर रही हैं। वहीं इस बार भी तारा बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
2 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म को प्रमोट करने के लिए ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप चुना। जिसकी फुल स्लीव और राउंड नेक इसे खास बना रही थी। हालांकि शाइनी फैब्रिक के इस टॉप में तारा का लुक काफी ग्लैमरस दिख रहा था। क्योंकि तारा ने इस क्रॉप टॉप के साथ काले और सफेद रंग के प्रिंट की स्कर्ट को चुना था। जिस पर बेल्ट और हेमलाइन के पास ब्लैक कलर की स्ट्राईप बनी है।
3 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
इस फिगर हगिंग मिनी स्कर्ट में तारा का लुक गजब का ग्लैमरस दिख रहा था वहीं मिस सुतारिया इस पूरे आउटफिट में अपनी टोंड फिगर फ्लांट कर रही थीं। तारा ने इस लुक बड़े ही स्टाइल के साथ कंप्लीट किया था। जिसमे ब्लैक कलर के पम्प्स शामिल थे। वहीं इस हाई हील पम्प्स के साथ तारा का लुक बेहद सेक्सी दिख रहा था।
4 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
वहीं तारा ने इस सुपर हॉट लुक को गोल्डन हूप ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। जबकि उनकी हेयरस्टाइल सुर्खियां बटोर रही है। तारा ने इस हॉट लुक को बैंग्स के साथ बैक बन के साथ पेयर किया था। बालों के न्यू हेयरकलर के साथ तारा का बैंग्स वाला लुक उनके फैंस को दीवाना बना रहा था।
तारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। वहीं इस लुक को देख फैंस उनकी तुलना टेलर स्विफ्ट से करने लगे। सिंगर टेलर स्विफ्ट अपने बैंग्स की वजह से भी जानी जाती है। ऐसे में तारा सुतारिया का बैंग्स में लुक देख यूजर्स कमेंट कर उनकी तुलना टेलर स्विफ्ट से करने लगे।