त्योहार पर ट्रेडिशनल ड्रेस में तैयार होना अच्छा लगता है। खासतौर पर साड़ी और लहंगा पहनना लड़कियों को पसंद आता है। अगर आप इस दिवाली साड़ी पहनकर पूजा के लिए तैयार होना चाहती हैं। तो जान्हवी कपूर के इन साड़ी वाले लुक को ट्राई कर सकती हैं। जान्हवी कपूर वैसे तो इन दिनों बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक में फैंस को रिझाने में लगी हैं। लेकिन बात जब पारंपरिक कपड़े की आती है तो अक्सर वो साड़ी पहने दिख जाती हैं। पिछले दिनों ही लाल रंग की साड़ी में उनका खूबसूरत लुक सामने आया था। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। तो अगर आप भी जान्हवी कपर की फैन हैं तो उनके इन साड़ी लुक की नकल जरूर करें।
2 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
लाल रंग की साड़ी में जान्हवी कपूर
अगर आप पहली बार साड़ी पहनने वाली हैं तो जान्हवी कपूर की तरह हल्के फैब्रिक की साड़ी को चुनें। जिसे आप आसानी से कैरी कर सकें। हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज और मैचिंग के बॉर्डर वाली इस सुर्ख लाल रंग की साड़ी में जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप चाहे तो मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक पूरे लुक को कॉपी कर सकती हैं। इसमे हर लड़की खूबसूरत दिखेगी।
3 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वैसे तो काले रंग की साड़ी त्योहारों पर शुभ नहीं मानी जाती। लेकिन अगर आप इस लुक को चाहे तो कॉपी कर सकते हैं। नेट फैब्रिक की साड़ी संग बैकलेस डिजाइन के ब्लाउज को जान्हवी ने मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो विंग्ड आईलाइनर और सिंपल स्लीक सी पोनीटेल आपको आरामदायक लुक देगी। जिससे आपका पूरा ध्यान अपनी साड़ी को संभालने में रहेगा और बालों को बार-बार ठीक करने का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा।
4 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में जान्हवी कपूर का लुक हमेशा की तरह ही खूबसूरत है। जिसे उन्होंने स्पैगेटी स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वहीं हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक सबकुछ आप कॉपी कर इस दिवाली गॉर्जियस अंदाज में तैयार हो सकती हैं।
5 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वैसे तो जान्हवी कपूर ने इस साड़ी संग बेहद बोल्ड ब्लाउज को पहना है। लेकिन आप चाहें तो इन दिनों में ट्रेंड में चल रही सिकुइन वर्क वाली साडी को भी पहन सकती हैं। साथ में स्लीवलेस डिजाइन के ब्लाउज को मैच करें। हालांकि जान्हवी कपूर की तरह सिल्वर कलर की हैवी ईयररिंग्स और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक को जरूर लगाएं।