फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चन खानदान की बहू को हरा मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता, हाथों में पहने मोजे, पर्दे से बनवाई थी ड्रेस

Sun, 18 Nov 2018 04:12 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Birthday Special Sushmita Sen struggle to become Miss Universe 1994
sushmita sen - फोटो : twitter
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ था। 43 साल की उम्र में भी उनके चेहरे की चमक बरकरार है। आज भी लाखों लोग उनकी एक मुस्कुराहट के  दीवाने हैं। सुष्मिता ही वह पहली महिला है जिसने 1994 में मिस यूनीवर्स का खिताब भारत के नाम किया था। आपको जानकर हैरानी होगी जिस वक्त उन्होंने इस खिताब को भारत की झोली में डालकर देश का नाम रौशन किया था उस समय उनके पास प्रतियोगिता के लिए अच्छा गाउन खरीदने तक के पैसे नहीं थे।
Sushmita Sen Birthday Special Sushmita Sen struggle to become Miss Universe 1994
sushmita sen - फोटो : twitter
साधारण सी दिखने वाली सुष्मिता का दूर दूर तक बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं था। उस समय उनके घर की आर्थिक स्थिती भी अच्छी नहीं थी। इसके अलावा उनके सामने एक और बहुत बड़ी चुनौती थी जिससे वह पहले ही डर कर भाग रही थीं।
Sushmita Sen Birthday Special Sushmita Sen struggle to become Miss Universe 1994
sushmita sen - फोटो : twitter
सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वह अपने दोस्त रजत के साथ किसी डिस्को में पार्टी कर रही थीं, तभी अचानक एक अजनबी ने उनके पास आकर कहा- 'आप बहुत सुंदर हैं। आपको मिस इंडिया में ट्राई करना चाहिए।' सुष्मिता ने उस शख्स की बात को मजाक में लिया और नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Birthday Special Sushmita Sen struggle to become Miss Universe 1994
sushmita sen - फोटो : twitter
वह शख्स एक बाक फिर सुष्मिता के पास गया और अपना परिचय दिया कि वह एक नामी अखबार में काम करता हैं और उसने अपना विजिटिंग कार्ड थमा दिया। अगले दिन सुष उस शख्स के दफ्तर मिलने पहुंचीं। वहां उन्होंने पहले ही सुष को यह बताकर चेता दिया था कि इस बार 25 लड़कियों ने मिस इंडिया प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या बात थी जो लड़कियों ने प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
Sushmita Sen Birthday Special Sushmita Sen struggle to become Miss Universe 1994
sushmita sen - फोटो : twitter
दरअसल उस व्यक्ति ने सुष को बताया,''इस बार ऐश्वर्या राय भी मिस इंडिया में हिस्सा ले रही हैं, तो सोच लो तुम्हें लेना है या नहीं।'' आपको बता देंस ऐश उस समय मॉडल इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे दूर दूर तक थे? यह सुनने के बाद सुष ने भी तय कर लिया कि इतनी सुंदर लड़की के सामने वो नहीं टिक पाएंगी और उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed