बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में शादी के बाद मुंबई वापस आ गए हैं। दोनों की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक जैसे कलर के आउटफिट्स में हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।
गोल्डन रंग के सूट और लाल दुप्पट्टे में दीपिका बेहद प्यारी लग रही हैं, वहीं रणवीर ने भी गोल्डन रंग का कुर्ता पायजामा के साथ लाल रंग की कोटी पहनी, जिस पर हाथी बने हुए हैं। अगर आप तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखेगा सिर्फ कपड़े ही नहीं दोनों के पैरों में जूतियां भी मैचिंग हैं। हाथों में हाथ डाले दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
दीपिका ने मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था। इस न्यूली मैरिड कपल को देखने के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे हुए थे। एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त फैंस ने दीपिका और रणवीर को घेर लिया, लेकिन ऐसा देख दोनों के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं आई और दोनों सभी से हंसकर बात करते रहे।
4 of 5
ranveer and deepika
- फोटो : Instagram
एयरपोर्ट के बाहर रणवीर दीपिका के बॉडीगार्ड बने और अपनी नई नवेली दुल्हन को भीड़ में से सही-सलामत निकालते हुए कार में बैठाया। आपको बता दें, इससे पहले भी दोनो की कई फंक्शन की तस्वीरें सामने आईं और उन तस्वीरों में भी दोनों एक जैसे कलर के कपड़े पहने नजर आए थे।
5 of 5
deepika ranveer wedding
- फोटो : instagram
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी दो रीतियों से शादी की थी। शादी के दौरान की कई तस्वीरें तो सामने आई थीं लेकिन दूल्हा दुल्हन की शादी की पहली तस्वीर 15 नवंबर को देर शाम आई। शादी की तस्वीर को खुद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।