फिल्म 'दिल बेचारा' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली संजना सांघी दिनोंदिन खूबसूरत होती जा रही हैं। पिछले दिनों अपने वीडियो सॉन्ग में फैंस का प्यार बटोरने के बाद एक बार फिर संजना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं मिस सांघी की इन तस्वीरों पर जमकर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।
2 of 5
sanjana sanghi
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि संजना ने बतौर बाल कलाकार करियर की शुरूआत की थी। लेकिन लीड रोल में वो दिल बेचारा में नजर आईं। इससे पहले वो रॉकस्टार में नजर आ चुकी हैं। संजना अपने वीडियो सॉन्ग मेहंदी वाले हाथ का प्रमोशन करते नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में 26 जनवरी को उन्होंने फैंस को बधाई देने के लिए इस खूबसूरत आउटफिट को चुनाव किया। जो ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमर का तड़का लगाता दिख रहा है।
3 of 5
sanjana sanghi
- फोटो : instagram
बैकलेस टाईअप चोली के साथ शरारा सेट परफेक्ट फ्यूजन वियर है। जो किसी भी खास मौके पर खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। वहीं बात करें संजना सांघी की तो वो इस ड्रेस में कमाल लग रही थीं। बोहेमियन लुक का टच दिए इस ड्रेस के साथ संजना ने ईयररिंग्स भी काफी मैच करती पहन रखी थी।
4 of 5
sanjana sanghi
- फोटो : instagram
संजना ने इस परफेक्ट सफेद और मल्टीकलर चोली और शरारा के साथ मेकअप किया था। पिंक लिप्स और रोजी चिक्स के साथ मिनिमल एक्सेसरीज में उनकी तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही संजना का नया गाना रिलीज हुआ है। जिसमे वो गुरु रंधावा के अपोजिट नजर आ रही हैं।
5 of 5
sanjana sanghi
- फोटो : instagram
संजना अपनी क्यूट सी स्माइल से अक्सर फैंस का दिल चुरा लेती हैं। पिछले दिनों जब उन्होंने साड़ी में अपनी तस्वीरें पोस्ट की तो फैंस ने जमकर तारीफ की थी। एक फैंस ने लिखा- फाइनली आपने इस आउटफिट में तस्वीर शेयर की तो वहीं बहुत सारे फैंस हार्ट इमोजी दे रहे थे। संजना ने इस तस्वीर में सितारों से सजी सिल्वर और पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ प्लजिंग नेकलाइन का स्लीवलेस ब्लाउज भी बिल्कुल मैच करता हुआ था।