फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के घर में 10 हजार की ईयररिंग पहने दिखी ये कंटेस्टेंट, आउटफिट की कीमत लगभग 50 हजार

Fri, 25 Sep 2026 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 25 Sep 2026 04:23 PM IST
सार

Mahi Vij’s Black Lehenga Look: माही विज का पूरा लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके लहंगे की कीमत करीब 42,999 रुपये और ब्लाउज की कीमत लगभग 7,999 रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss Weekend Ka Vaar Mahi Vij’s Black Lehenga Look: Check Price of Her Outfit and Heart Shaped Earrings
माही विज के आउटफिट की कीमत - फोटो : AI

Mahi Vij Outfit Price : बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का गेम और उनके बीच होने वाली बातचीत तो सुर्खियों में रहती ही है, लेकिन फैशन और स्टाइल भी दर्शकों का ध्यान खींचता है। दूसरे वीकेंड का वार के दौरान माही विज का एथनिक लुक भी चर्चा में रहा। माही ने इस खास मौके के लिए ब्लैक कलर का खूबसूरत लहंगा चुना, जिसे उन्होंने गोल्डन वर्क वाले सैटिन ब्लाउज के साथ पेयर किया।



उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके लहंगे की कीमत करीब 42,999 रुपये और ब्लाउज की कीमत लगभग 7,999 रुपये बताई जा रही है। यानी सिर्फ लहंगे और ब्लाउज की कीमत करीब 50,998 रुपये बैठती है।

माही विज का ये एथनिक लुक सिर्फ उनके महंगे लंहगे के कारण चर्चा में नहीं रहा। अधिकतक कंटेस्टेंट महंगे आउटफिट में नजर आ रहे हैं लेकिन माही ने जो ज्वेलरी स्टाइल की थी, उसकी कीमत भी हजारों में बताई जा रही है। 

आइए देखते हैं माही विज के पूरे लुक को , और जानते हैं उनके आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक की कीमत।

 

Bigg Boss Weekend Ka Vaar Mahi Vij’s Black Lehenga Look: Check Price of Her Outfit and Heart Shaped Earrings
माही विज के आउटफिट की कीमत - फोटो : AI

ब्लैक लहंगे में दिखा ग्लैमरस अंदाज

माही ने ब्लैक लहंगे को अपने लुक का बेस बनाया। गहरे रंग के इस लहंगे के साथ गोल्डन डिटेलिंग ने आउटफिट को रॉयल टच दिया। लहंगे की कीमत करीब 42,999 रुपये बताई जा रही है, जो इसे उनके लुक का सबसे महंगा हिस्सा बनाती है।

Bigg Boss Weekend Ka Vaar Mahi Vij’s Black Lehenga Look: Check Price of Her Outfit and Heart Shaped Earrings
माही विज के आउटफिट की कीमत - फोटो : AI

सैटिन ब्लाउज ने बढ़ाया लुक का ग्लैमर

लहंगे के साथ माही ने सैटिन फैब्रिक का ब्लैक ब्लाउज पेयर किया। इस खूबसूरत डिजाइनर ब्लाउज में भी गोल्डन वर्क डिटेलिंग दी गई थी। लहंगे से अलग ब्लाउज भी किमी मामले में कम नहीं था। ब्लाउज की कीमत लगभग 7,999 रुपये बताई जा रही है। गोल्डन डिटेलिंग ने ब्लैक लहंगे की खूबसूरती को बड़ा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Weekend Ka Vaar Mahi Vij’s Black Lehenga Look: Check Price of Her Outfit and Heart Shaped Earrings
माही विज के आउटफिट की कीमत - फोटो : AI

हार्ट शेप ईयररिंग्स बनीं खास

अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए माही ने हार्ट शेप गोल्डन ईयररिंग्स पहनीं। इन इयररिंग्स की कीमत करीब 10,800 रुपये बताई जा रही है। सुनहरे रंग के बड़े हार्ट शेप इयररिंग्स का लटकन वाला एलिमेंट माही के 

लुक को अधिक आकर्षक बना रहा था। स्टाइलिश एक्सेसरीज ने उनके पूरे लुक में एलिगेंस का टच जोड़ा।

कुल मिलाकर, माही विज का यह लुक ब्लैक और गोल्डन के क्लासिक कॉम्बिनेशन पर आधारित था, जिसमें ट्रेडिशनल फैशन के साथ काॅन्टैम्परी स्टाइलिंग की झलक भी देखने को मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed