सुरभि चंदना इन दिनों हिमाचल प्रदेश में समय बीता रही हैं लेकिन वे फैंस से दूर नहीं हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने वैकेशन लुक में खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं। सुरभि का यह लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और आउटफिट न सिर्फ फैंस को पसंद आ रहा है बल्कि बॉलीवुड के उनके साथियों को भी खूब अच्छा लग रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर हेली दारुवाला ने भी कमेंट किया हुआ है। सुरभि ट्रेडिशनल लुक में भी अपनी तस्वीरें अक्सर अपनी फीड पर डालती हैं और बोल्ड लुक को भी बखूबी कैरी करना वे जानती हैं। यही वजह है कि उन्हें फैंस इतना पसंद करते हैं। इस लुक में सुरभि की फिटनेस भी खूब अच्छी लग रही हैं और वे होटल रूम की बालकनी में ही यह तस्वीरें अलग-अलग पोज देते हुए क्लिक करवा रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सुरभि चंदना का यह शानदार अंदाज।
वैकेशन पर सुरभि चंदना ने पहन लिया बोल्ड ब्लैक टॉप, फैंस को पसंद आ रहा लुक
ऐसा है लुक
सुरभि ने डेनिम स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप पहना हुआ है। स्कर्ट में आगे की तरफ गोल्डन कलर की फुल चेन दी हुई है। उनका ब्लैक टॉप लैस का बना हुआ है। टॉप वी शेप में है और आगे से गला भी एकदम डीप है। लैस का कट वर्क है और टॉप हॉफ स्लीव्स में है।
बालों को स्ट्रेट किया है
बालों को स्ट्रेट करके सुरभि ने पीछे की ओर किया हुआ है। आगे से पतली- पतली लेयर को गालों पर निकाला हुआ है जो कि उनपर खूब अच्छे लग रहे हैं। साईड पार्टीशन किया हुआ है और कानों में उन्होंने छोटे-छोटे टॉप्स पहने हुए हैं।
अदाएं हैं लाजवाब
सुरभि अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। गले में उन्होंने खूबसूरत सा नेकपीस पहना हुआ है। सिल्वर कलर का ये नेकपीस तीन लेयर में है और हाथ में उन्होंने रिंग पहनी हुई है। साथ ही ब्लू कलर का रबर बैंड भी उनके हाथ पर दिखाई दे रहा है।
सुरभि की इस तस्वीर पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। सुरभि ने तस्वीर के साथ ‘वाइल्डरनेस इज कॉलिंग’ कैप्शन डाला हुआ है। हाथों में उन्होंने ब्लैक कलर की नेल पॉलिश लगाई हुई है। पिंक कलर का लिपशेड भी उनपर खूब अच्छा लग रहा है।