Garmi Ki Shadi Me Kya Pehne: गर्मियों का मौसम अपने साथ शादियों की रौनक भी लेकर आता है। आपके पास भी शादी के कार्ड्स पहुंच गए होंगे। लेकिन इस मौसम में वेडिंग वाइब्स के साथ तैयार होकर जाना बड़ी चुनौती है। गर्मी में तैयार होने का मन नहीं करता और भारी भरकम लहंगा और साड़ियां तो लोग पहनना ही नहीं चाहते पर बेस्ट भी दिखना चाहते हैं।
इसके लिए जरूरी है कि गर्मियों में शादी के लिए मौसम के मुताबिक सही आउटफिट का चयन करें। भारी लहंगे, मोटे फैब्रिक और भारी कढ़ाई वाले कपड़े जहां दिखने में खूबसूरत लगते हैं, वहीं उन्हें पहनकर लंबे समय तक सहज रहना मुश्किल हो जाता है। पसीना, चिपचिपाहट और थकान आपके पूरे लुक और मूड को खराब कर सकती है।
ऐसे में स्मार्ट फैशन वही है, जो स्टाइल के साथ-साथ आराम भी दे। आजकल फैशन ट्रेंड्स भी हल्के, एलीगेंट और आरामदायक आउटफिट्स की तरफ बढ़ रहे हैं। खासकर चिकनकारी और अनारकली जैसे क्लासिक इंडियन आउटफिट्स समर वेडिंग के लिए परफेक्ट विकल्प बन चुके हैं।
ये न सिर्फ आपको रॉयल और ग्रेसफुल लुक देते हैं, बल्कि पूरे दिन आपको कूल और कंफर्टेबल भी रखते हैं। अगर आप भी इस शादी सीजन में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी और हल्के आउटफिट्स को जरूर ट्राय करें।
2 of 6
chikankari
- फोटो : instagram
चिकनकारी सूट
चिकनकारी सूट गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट विकल्प माना जाता है। इस तरह के आउटफिट एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी देते हैं। हल्का फैब्रिक और खूबसूरत कढ़ाई इसे बेहद क्लासी बनाती है। पेस्टल कलर्स में चिकनकारी आउटफिट आपको फ्रेश और सोबर लुक देता है।
3 of 6
Anarkali Suit
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
रॉयल और कम्फर्टेबल लुक के अनारकली सूट का चयन कर सकते हैं। अनारकली सूट हमेशा से ही एलीगेंस का प्रतीक रहा है। फ्लोई डिजाइन और लाइट फैब्रिक इसे गर्मियों की शादी के लिए परफेक्ट बनाते हैं। आप इसे मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
4 of 6
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
हल्के फैब्रिक का रखें ध्यान
गर्मियों में कॉटन, जॉर्जेट और चंदेरी जैसे फैब्रिक चुनें। ये कपड़े पसीना सोखते हैं और आपको पूरे दिन आरामदायक महसूस कराते हैं। भारी सिल्क और वेलवेट से बचना बेहतर है।
5 of 6
aditi siddharth wedding
- फोटो : instagram
मिनिमल एक्सेसरीज से पाएं ग्रेसफुल लुक
भारी ज्वेलरी की बजाय हल्के ईयररिंग्स और ब्रेसलेट पहनें। यह न सिर्फ आपका लुक बैलेंस करेगा बल्कि आपको ओवरड्रेस्ड भी नहीं दिखाएगा।