Summer Shopping Tips: मई का महीना है और गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब है। कई जगहों पर पारा 42 डिग्री तक पार कर गया है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों ने दिन के समय घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। डॉक्टर्स इस मौसम में हमेशा हल्के कपड़े पहनने की सलाह देते हैं।
{"_id":"682d4c81ee045d6b580032a2","slug":"summer-shopping-tips-2025-fashion-trends-precautions-to-avoid-mistakes-while-shopping-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Shopping Tips: गर्मियों के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना होंगे परेशान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Summer Shopping Tips: गर्मियों के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना होंगे परेशान
Wed, 21 May 2025 09:32 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 21 May 2025 09:32 AM IST
सार
Summer Shopping Tips 2025: गर्मी के मौसम में सही कपड़े पहनना काफी जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर आप कई परेशानियों के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
गर्मियों के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों को जहन में रखें
- फोटो : Adobe stock
सही फैब्रिक हो
- फोटो : instagram
सही फैब्रिक हो
यदि आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो ये बात ध्यान रखें कि इस मौसम में हमेशा हल्के फैब्रिक वाले कपड़े ही कैरी करने चाहिए। इनमें कॉटन, लिनन, खादी जैसे फैब्रिक शामिल हैं। ये पसीना जल्दी सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। इस दौरान नायलॉन, पॉलिएस्टर जैसे कपड़े तो कतई न खरीदें। ये पसीना नहीं सोखते हैं, जिस कारण स्किन पर घमौरियां होने लगती हैं।
सही हो रंग
- फोटो : instagram
सही हो रंग
गर्मी के मौसम में हल्के रंगों का ही चयन करें, क्योंकि ये रंग ठंडक का एहसास कराते हैं। खासतौर पर सफेद, बेबी पिंक, पेस्टल ब्लू, लाइट येलो जैसे रंग गर्मी के मौसम में सबसे परफेक्ट माने जाते हैं। जो डार्क रंग होते हैं, उन्हें पहनकर गर्मी ज्यादा लगती है, इसलिए इनसे दूर रहें।

सही फिटिंग हो जरूरी
- फोटो : instagram
सही फिटिंग हो जरूरी
इस मौसम में गलती से भी ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। कपड़े पहनते समय इसकी फिटिंग चेक करें, कि कहीं ये टाइट तो नहीं है। इस मौसम में हमेशा लूज और फ्लोई आउटफिट्स में आराम मिलता है। ये त्वचा को सांस लेने का मौका प्रदान करते हैं।

फुल हो स्लीव
- फोटो : instagram
फुल हो स्लीव
आप कितना भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लें, लेकिन धूप की हानिकारक किरणें त्वचा को डैमेज कर ही देती हैं। इसलिए कोशिश करें कि जो भी कपड़े खरीदें, वो फुल स्लीव के ही हों।
आप कितना भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लें, लेकिन धूप की हानिकारक किरणें त्वचा को डैमेज कर ही देती हैं। इसलिए कोशिश करें कि जो भी कपड़े खरीदें, वो फुल स्लीव के ही हों।