फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2025: मशहूर सिंगर नेहा भसीन के जैसी ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं नैंसी त्यागी!, देखें दोनों के लुक्स

Tue, 20 May 2025 11:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 20 May 2025 11:21 AM IST
सार

Cannes 2025: नैंसी त्यागी ने एक बार फिर अपने लुक से कान फिल्म फेस्टिवल में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लेकिन उनका एक लुक अब विवादों में है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Cannes 2025 famous influencer nancy tyagi copied look of neha bhasin
nancy tyagi - फोटो : instagram
Cannes 2025: हाल ही में 13 मई से कान फिल्म फेस्टिवल का आरंभ हुआ था। ये इवेंट कान शहर में आयोजित हो रहा है, जो कि फ्रांस में फ्रेंच रिवेरा के किनारे स्थित एक छोटा सा शहर है। ये इवेंट फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है, जहां बड़े-बड़े सितारे रेड कार्पेट पर नजर आते हैं।


बॉलीवुड के कई दिग्गज सिलेब्स भी वहां पहुंचे रहे हैं। इसी क्रम में कान फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर से यूपी की फैशन इंफ्लुएंसर और डिजाइनर नैंसी त्यागी ने जलवा बिखेरा है। अपने पहले लुक में तो वो 3डी फ्लोरल गाउन पहनी थीं, तो वहीं दूसरे दिन उन्होंने क्रिस्टल-पर्ल ड्रेस पहनी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तस्वीरें सामने आने के बाद एक विवाद ने जन्म ले लिया है।

दरअसल, उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, वो बिल्कुल मशहूर सिंगर नेहा भसीन के जैसी थी, जिसे वो एक इवेंट में पहन चुकी हैं। ऐसे में अब लोगों ने दोनों के लुक्स को कंपेयर करना शुरू कर दिया है। आइए आपको भी दोनों के लुक्स दिखाते हैं। 
Cannes 2025 famous influencer nancy tyagi copied look of neha bhasin
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम @nanacytyagi___
कैसा था नैंसी का लुक

अब सबसे पहले नजर डालते हैं नैंसी त्यागी के ड्रेस लुक पर। कान फिल्म फेस्टिवल में अपने दूसरे लुक को नैंसी ने काफी अलग अंदाज में कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने काफी बोल्ड की बेज कलर की कोर्सेट स्टाइल ड्रेस कैरी की थी, जिसपर पर्ल के साथ-साथ क्रिस्टल का काम था। पर्ल और क्रिस्टल की वजह से उनकी ड्रेस काफी चमक रही थी। इस लुक के बारे में उन्होंने कहा था कि ये रंग उन्होंने इसलिए पहना है, क्योंकि ये उनकी मांं का पसंदीदा रंग है। 

 
Cannes 2025 famous influencer nancy tyagi copied look of neha bhasin
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम @nanacytyagi___
पफी ओवरकोट ने खींचा ध्यान

अपनी कोर्सेट स्टाइल वाली ड्रेस के साथ नैंसी ने जो पफी ओवरकोट कैरी किया था, वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा। हैवी पफर स्लीव और ट्रेल वाले इस ओवरकोट से उनका लुक बाकियों से काफी अलग लग रहा था। इसे उन्होंने काफी अलग अंदाज में कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2025 famous influencer nancy tyagi copied look of neha bhasin
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम @nanacytyagi___
एक्सेसरीज भी थीं काफी अलग

नैंसी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर एम्बेलिशमेंट वाला पोटली बैग कैरी किया था। कानों में ईयरकफ और न्यूड मेकअप उनके इस लुक के साथ परफेक्टली जा रहा था। 
विज्ञापन
Cannes 2025 famous influencer nancy tyagi copied look of neha bhasin
नेहा भसीन ने किया पोस्ट - फोटो : instagram
नेहा भसीन ने किया पोस्ट

अब बात करते हैं नेहा भसीन की, जिन्होंने नैंसी की इस ड्रेस को कॉपी बताकर तहलका मचा दिया। दरअसल, अपने एक कांसर्ट के दौरान नेहा भसीने ने सेम टू सेम नैंसी के जैसी ही ड्रेस पहनी थी। भले ही उन्होंने इस ड्रेस को अलग अंदाज में कैरी किया था, लेकिन ड्रेक वाकई में एक जैसी ही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed