बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। खुशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
खुशी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रॉम नाइट की इन तस्वीरों की वजह से वह इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। इन तस्वीरों को देख हर किसी की जुबां पर एक ही बात है कि स्टाइल और ग्लैमर के मामले में खुशी जाह्नवी से भी एक कदम आगे हैं।
इन तस्वीरों में खुशी बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही हैं। फोटोज में खुशी फैशन डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पिकॉक के लेबल की हाई-स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं।
जैसे ही उन्होंने अपने इस ड्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, देखते ही देखते उनकी इन तस्वीरों पर हजारों लाइक्स आ गए। खुशी का यह ग्लैमरस अंदाज हमें तो काफी पसंद आया, नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी राय देना न भूलें।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खुशी की इन तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट कर लिखा है कि बड़ी बहन जाह्नवी की तरह खुशी को भी बॉलीवुड में कदम रखना चाहिए। लेकिन खुशी कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती हैं। रिपोर्ट की मानें तो उन्हें एक्टिंग से कोई खास लगाव नहीं है हालांकि वह मॉडलिंग में जरूर अपना करियर बनाना चाहती हैं।