फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor Look: सुर्ख लाल सूट में सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा, पैरों के आलता ने खींचा लोगों का ध्यान

Sun, 08 Sep 2024 12:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार ने अपने घर पर बप्पा की स्थापना की है। ऐसे में कई सेलेब्स बीती शाम बप्पा के दर्शन को एंटीलिया पहुंचे। 

विज्ञापन
Sonam Kapoor Look at ambanis ganesh chaturthi celebration in antilia latest photos of sonam kapoor disprj
सुर्ख लाल सूट में सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram-Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Look: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी गणेश चतुर्थी के दिन हर साल अपने घर बप्पा की स्थापना करते हैं। जिसके बाद उनके घर बप्पा के दर्शन के लिए कई सेलेब्स हर साल एंटीलिया पहुंचते हैं। इसी क्रम में इस साल भी मुकेश अंबानी का परिवार बड़े धूमधाम से बप्पा को घर लेकर आया है, जिसकी वजह से मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुल्हन की तरह सजा है।

बीती शाम सलमान खान से लेकर जैकी श्रॉफ तक बप्पा के दर्शन को एंटीलिया पहुंचे। वहीं सारा अली खान और कई अभिनेत्रियां भी खूबसूरत अंदाज में वहां पहुंचीं। वैसे तो सभी का आउटफिट बेहद कमाल का लग रहा था, लेकिन सोनम कपूर ने अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सोनम अपने पति आनंद अहूजा, पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर से साथ बप्पा के दर्शन को पहुंचीं थीं। इस दौरान सोनम ने खूबसूरत का सूर्ख लाल रंग का सूट पहना था। सोनम इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं, कि हर कोई उन्हें देखता रह गया। 

Sonam Kapoor Look at ambanis ganesh chaturthi celebration in antilia latest photos of sonam kapoor disprj
सुर्ख लाल सूट में सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram-Sonam Kapoor

बेहद प्यारा था लुक

सोनम ने जो सुर्ख लाल रंग का सूट पहना था, वैसे तो वो अनारकली सूट था, लेकिन उसका लुक एकदम अलग सा था। इस बैकलेस फुल स्लीव्स के सूट के साथ उन्होंने चुन्नी को गले में लपेटा था। लंबे से दुपट्टे को उन्होंने पीछे की ओर ट्रेल स्टाइल में छोड़ा था। उनका ये आउटफिट मशहूर डिजाइन अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। 

Sonam Kapoor Look at ambanis ganesh chaturthi celebration in antilia latest photos of sonam kapoor disprj
सुर्ख लाल सूट में सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram-Sonam Kapoor

आलता और मेहंदी ने खींचा ध्यान

इस लुक के साथ उन्होंने अपने पैरों में पारंपरिक अंदाज में आलता लगाया था, जिस वजह से उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। खास बात ये है कि इसी आलता से उन्होंने हाथ में मेहंदी भी लगाई थी, जिस वजह से उनके हाथ काफी प्यारे लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Look at ambanis ganesh chaturthi celebration in antilia latest photos of sonam kapoor disprj
सुर्ख लाल सूट में सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram-Sonam Kapoor

 हेयर स्टाइल लगी प्यारी

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ बालों में गूंथ कर चोटी बांधी थी। चोटी बांधने से पहले उन्होंने बालों को कर्ल किया था, जिस वजह से बालों में मेसी लुक दिख रहा था।  

विज्ञापन
Sonam Kapoor Look at ambanis ganesh chaturthi celebration in antilia latest photos of sonam kapoor disprj
सुर्ख लाल सूट में सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram-Sonam Kapoor

ज्वेलरी भी थी खूबसूरत 

लाल रंग के इस सूट के साथ उन्होंने कानों में काफी हैवी ईयररिंग्स पहने थे, जिसे बालों में पीछे की तरफ अटैच किया गया था। उनकी इस गोल्डन ज्वेलरी पर महीन पर्ल जड़े थे। हाथों में भी उन्होंने हथफूल पहना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed