प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं और हर बार अपने लुक से सबकी तारीफे बटोरती हैं। वेस्टर्न लुक के साथ वो अक्सर ही एक्सपेरिमेंट करते नजर आ जाती हैं। लेकिन उन्हें जब भी मौका मिलता है वो साड़ी में तैयार हो जाती हैं। डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़ों को पहने अक्सर ही वो इतराती हुईं नजर आ जाती हैं। तो चलिए देखें प्रियंका चोपड़ा के खास लुक्स जिसे देख उनके फैन फिदा हो गए थे।
प्रियंका चोपड़ा इस डिजाइनर के कपड़ों में ढाती हैं कहर, एक लुक की तो दीवानी है लड़कियां
रैट्रो लुक में तैयार प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के प्रमोशन के लिए इस खास साड़ी को पहना था। क्रीम रंग के बेस पर लाल रंग के पोल्का डॉट और फुल स्लीव ब्लाउज के साथ बालों में जूड़ा और सब्यसाची की चांदबाली को पहने उनका लुक काफी जबरदस्त दिख रहा था। इस खास साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।
प्रियंका चोपड़ा को सब्यसाची के कपड़ों से खासा लगाव है। न्यूयार्क से इंडिया आईं प्रियंका ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सब्यसाची के डिजाइन किए इस खास ब्लैक फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को चुना था। जिसमें डल गोल्ड कलर का बारीक बॉर्डर था। वहीं स्लीवलेस ब्लाउज और माथे पर बिंदी लगाकर प्रियंका ने इस लुक को पूरा किया था।
A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on
यहीं नहीं प्रिंयका ने अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए सब्यसाची को चुना था। रेड मोनोक्रोम लहंगे में तैयार प्रियंका के इस आउटफिट को लड़कियां अक्सर ही कॉपी करती नजर आ जाती हैं।
वहीं अपने पहले करवा चौथ पर प्रियंका ने सब्यसाची की डिजाइन की डल रेड कलर की साड़ी चुनी थी। जिस पर गोल्डन रंग का बॉर्डर था। वहीं साड़ी की खासियत उसका ब्लाउज था। जिसके साथ प्रियंका ने लाल चूड़े के साथ लुक कंप्लीट किया था।