फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sisters Day: बॉलीवुड की ग्लैमरस बहनें, जिनका स्टाइल देखकर नजरें हटाना होगा मुश्किल

Sun, 06 Aug 2023 04:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 06 Aug 2023 04:10 PM IST
सार

बॉलीवुड में कई ऐसी बहनों की जोड़ी है, जो ग्लैमर के मामले में एक-दूसरे को ही कड़ी टक्कर देती हैं।

विज्ञापन
Sisters Day glamorous Sisters of Bollywood kareena kapoot to karishma kapoor kriti sanon nupur sanon
Sisters Day - फोटो : instagram
Sisters Day: मदर्स डे, फादर्स डे तो हर कोई मनाता है, पर क्या आप जानते हैं कि एक दिन ऐसा भी होता है जो सिर्फ बहनों को समर्पित होता है। जी हां, बहुत ही कम लोगों को ये पता है लेकिन आज फ्रेंडशिप डे के दिन सिस्टर डे भी मनाया जा रहा है। बहन का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है, जो हर रिश्ते से खूबसूरत होता है। एक बहन ही  मुसीबत में आपको बचाती है और गलती करने पर खुद ही डांट भी लगाती हैं, पर जब कोई आपको डांटेगा तो ये आपकी बहन को ही पसंद नहीं आता है।


ऐसे में आज सिस्टर्स डे के खास दिन पर हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ग्लैमर और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इनकी फोटोज ऐसी होती हैं, जिससे आप भी टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। इन ग्लैमरस बहनों में कपूर सिस्टर्स से लेकर चोपड़ा सिस्टर्स तक का नाम शामिल है। 
Sisters Day glamorous Sisters of Bollywood kareena kapoot to karishma kapoor kriti sanon nupur sanon
करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : social media

करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर

अगर बात बॉलीवुड की ग्लैमरस सिस्टर्स की बात हो तो कपूर सिस्टर्स का नाम सबसे ऊपर आता है। ये दोनों अक्सर ट्यूनिंग करती दिखाई देती हैं। दोनों का अंदाज ऐसा होता है, जिससे लड़कियां टिप्स ले सकती हैं। 

Sisters Day glamorous Sisters of Bollywood kareena kapoot to karishma kapoor kriti sanon nupur sanon
Bhumi Pednekar, Samiksha Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर

भूमि की तरह ही खूबसूरती से लेकर स्टाइल, फिगर और ग्लैमर तक समीक्षा में वह सारी खूबियां हैं, जो आमतौर पर एक एक्ट्रेस में देखी जाती हैं। ग्लैमर के मामले में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sisters Day glamorous Sisters of Bollywood kareena kapoot to karishma kapoor kriti sanon nupur sanon
Janhvi Kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर

जान्हवी कपूर तो काफी समय पहले फिल्मों में आ चुकी हैं लेकिन खुशी ने हाल ही में डेब्यू किया है। भले ही खुशी का डेब्यू आपने अभी देखा हो लेकिन अपने ग्लैमरस लुक्स की फोटोज वो पहले से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती थीं। दोनों बहनों का अंदाज हमेशा काफी ग्लैमरस रहता है। 

विज्ञापन
Sisters Day glamorous Sisters of Bollywood kareena kapoot to karishma kapoor kriti sanon nupur sanon
प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा - फोटो : insta

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा

भले ही प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन बहनें हैं लेकिन वो आपस में एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए प्रियंका खासतौर पर भारत आईं थीं। उन्होंने अपनी बहन की सगाई में काफी रंग जमाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed