हर बार शादी के मौसम में लड़कियों की एक ही चिंता होती है, वो है ड्रेस को लेकर। बार-बार एक ही कपड़ों को रिपीट करने की बजाय अगर हर बार नए कपड़ें खरीदने से बजट बिगड़ रहा है, तो ड्रेसेज को मिक्स एंड मैच करके पहनने का आइडिया सबसे बेस्ट है। अगली बार पार्टी में जाने के लिए ज्यादा सोचने की बजाय किसी भी साधारण से कुर्ते और बॉटम वियर के साथ सिल्क के दुपट्टे को कैरी करें। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
{"_id":"5e5e33c58ebc3ebf48011a75","slug":"silk-dupatta-transform-your-old-simple-suit-in-party-wear-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी भी साधारण सूट को पार्टीवियर बना देंगे ये खास सिल्क के दुपट्टे, कीमत है बेहद कम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
किसी भी साधारण सूट को पार्टीवियर बना देंगे ये खास सिल्क के दुपट्टे, कीमत है बेहद कम
Tue, 03 Mar 2020 04:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 03 Mar 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
silk duptta
- फोटो : Social Media
silk duptta
- फोटो : instagram
सिल्क के दुपट्टे बजट में होने के साथ ही आपके लुक को भी बदलने में मदद करेंगे। इसके साथ ही हर बार आप नई ड्रेस में भी नजर आएंगे। सिल्क के इस नीले दुपट्टे को आप चाहे तो किसी भी नीले, गुलाबी या लाल रंग के कुर्ते के साथ मैच करके पहना जा सकता है।
silk duptta
- फोटो : instagram
वहीं अगर आप लाल रंग का सिल्क का दुपट्टा पसंद करते हैं तो काले रंग के कुर्ते के साथ ये बेहद शानदार लुक देगा। किसी भी शादी समारोह के लिए ये परफेक्ट ड्रेस बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
silk duptta
- फोटो : instagram
सबसे खास बात इन दुपट्टों की इसकी कीमत है क्योंकि ये मात्र 300 से 400 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहे तो इनको ऑनलाइन या फिर अपने आसपास की मार्केट से भी खरीद सकते हैं। हर जगह इनकी कीमत एक जैसी ही होती है।
विज्ञापन
silk duptta
- फोटो : instagram
चटक गुलाबी रंग के इस सिल्क के दुपट्टे को नीले रंग के कुर्ते या पीले रंग के कुर्ते के साथ मैच किया जा सकता है। जो आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देगा।