श्वेता तिवारी ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें साझा की है। जिसे देख फैंस दीवाने हो गए हैं। वहीं उनकी खूबसूरती देख पता चल रहा है कि 41 की उम्र में भी उनका जादू फैंस पर चलता है। पलक तिवारी की मां श्वेता अब भी अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से बाकी टीवी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं। आगे की स्लाइड में देखें उनकी लेटेस्ट तस्वीरें।
2 of 6
श्वेता तिवारी का सिजलिंग लुक में लेटेस्ट फोटोशूट
- फोटो : instagram
श्वेता तिवारी ने हाल ही में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो हमेशा की तरह ही सिजलिंग लुक के साथ पोज दे रही हैं। वहीं कपड़ों से लेकर मेकअप तक उन्हें हॉट बनाने के लिए काफी दिख रहा है। दरअसल, श्वेता ने ये फोटोशूट लहंगे में करवाया है। जिसमे उनकी टोंड एब्स बड़े ही आसानी से फ्लांट हो रही हैं।
3 of 6
श्वेता तिवारी का स्मोकी आई मेकअप
- फोटो : instagram
श्वेता ने माव कलर का लहंगा कैरी किया है। जिस पर भारी भरकम जड़ावट का काम है। लहंगे के साथ ब्लाउज पर छोटी और भारी एंब्रायडरी की गई है। वहीं साइड में लगी चुनरी पर भी वर्क नजर आ रहा है। श्वेता ने इस लहंगे के साथ मैचिंग की बेल्ट भी लगा रखी है। इसी के साथ ही वो अपनी स्लिम फिगर को जमकर शो ऑफ कर रही हैं।
4 of 6
shweta tiwari
- फोटो : instagram
श्वेता ने अपने इस माव लहंगे को मेकअप से और भी ज्यादा सिजलिंग बना दिया है। वेल डिफाइन आईब्रो के साथ ड्यूई मेकअप और स्मोकी हॉट आईज काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं उन्होंने सेसी लुक के लिए न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई है। जिसकी टोन काफी हद तक लहंगे से मैच कर रही है।
5 of 6
shweta tiwari
- फोटो : instagram
जबकि श्वेता ने इस भारी-भरकम जड़ावट वाले लहंगे के साथ किसी भी तरह की ज्वैलरी नही पहनी है। हालांकि मेसी वेवी हेयर उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं बिना ज्वैलरी के हर किसी का पूरा ध्यान बस लहंगे के साथ श्वेता के ग्लैमरस मेकअप पर है। जिसमे वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं।