Shriya Saran Saree Looks: अभिनेत्री श्रिया सरन सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं। वैसे तो उनका हर अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है लेकिन अगर उनके पारंपरिक अंदाज पर नजर डालें तो साड़ी में वो बेहद बला की खूबसूरत लगती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो, कोई त्योहार या फिर ट्रेडिशनल फंक्शन श्रिया का हर साड़ी लुक बेहद एलिगेंट, ग्रेसफुल और इंस्पिरेशनल होता है।
वो सिल्क साड़ी, कांजीवरम, नेट साड़ी या एम्ब्रॉइडरी वर्क वाली साड़ियों में भी खूबसूरत लगती हैं। उनका साड़ी के साथ ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप का संयोजन देखने लायक होता है, जो फेस्टिव सीजन में ट्राई करने लायक है। तो अगर आप नवरात्रि, दिवाली या किसी भी पारंपरिक अवसर पर, अपने लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं तो श्रिया सरन के साड़ी लुक्स से प्रेरणा लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
2 of 7
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं एक्ट्रेस के बनारसी साड़ी लुक पर तो इस तरह की साड़ी आप करवाचौथ पर भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी सुहागिन महिलाओं पर खूब जचेगी। ऐसी साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें और मैचिंग ज्वेलरी कैरी करें। ऐसी साड़ी के साथ बालों में स्लीक स्टाइल का जूड़ा कमाल का लगेगा।
3 of 7
दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
कहीं दिवाली पार्टी में जाना है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसी साड़ी पहनें तो ऐसी लाल साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। इसके साथ डीपनेक और स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर आप अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आपको कर्ल करके बालों को खुला रखना है, ताकि आप प्यारी दिखें।
4 of 7
तीसरा लुक
- फोटो : instagram
तीसरा लुक
कुछ पेस्टल रंग में पहनने का मन है तो ऐसी फ्लोरल साड़ी कैरी करें। इसके साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज देखने में बेहद कमाल का लगेगा। अपनी खूबसूरती को बढ़ाना है तो इस साड़ी लुक के साथ मेकअप थोड़ा हटकर करें। सिंपल मेकअप आपकी साड़ी को फीका बना देगी।
5 of 7
चौथा लुक
- फोटो : instagram
चौथा लुक
आजकल ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी काफी ट्रेंड में है, इसलिए आप इस तरह की नेट फैब्रिक की साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप फुल स्लीव का ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं, क्योंकि वो ही इसके साथ ज्यादा अच्छा दिखता है। खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।