श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही काफी सिंपल भी नजर आती हैं। गर्ल नेक्स्ट डोर वाली छवि श्रद्धा कपूर की खासियत है। लेकिन श्रद्धा फैशनेबल कपड़ों के साथ समझौता नहीं करती और मौका मिलते ही फैंस को सरप्राईज कर देती हैं। पिछले दिनों जब वो शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट हुईं तो उनकी खूबसूरती सब देखते ही रह गए।
2 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
पापा शक्ति कपूर और राजकुमार राव के साथ श्रद्धा जी म्यूजिक अवॉर्ड में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान श्रद्धा ने मशहूर डिजाइन गौरी एंड नयनिका का डिजाइन किया फिशटेल गाउन पहना था। जिसका अंदाज श्रद्धा को ग्लैमरस दिखाने के लिए काफी था। दरअसल, इस गाउन की खासियत इसका आगे की तरफ से बॉडीकॉन लुक और पीछे की तरफ से लगी लंबी ड्रामेटिक ट्रेल थी। वहीं नीले और काले रंग के इस कांबिनेशन वाले गाउन को मिस कपूर ने कम मेकअप के साथ बड़े ही एलिगेंट के साथ कैरी किया था।
3 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
वहीं इस गाउन का सैटिन फैब्रिक और ब्लैक बस्टियर के साथ जुड़ी नेट की स्लीव इसे खास बना रही थी। जिसमे श्रद्धा की खूबसूरती चार चांद लगाने का काम कर रही थी। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस गाउन के साथ ब्लैक कलर की वेलवेट वाली पम्प्स बेहद आकर्षक लग रही थी।
4 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
हालांकि श्रद्धा अक्सर ही एलिगेंट फैशन को फॉलो करते दिखती हैं। बहुत ही कम मौके होते हैं जब इस एक्ट्रेस की ड्रेस भड़काऊ और अजीब हो। इस बार भी श्रद्धा ने अपने लुक को मिनिमम और सटल मेकअप के साथ पिंक ग्लॉसी लिप्स के साथ पूरा किया था।
5 of 5
shraddha kapoorI
- फोटो : instagram
ये पहला मौका नही है जब श्रद्धा कपूर के फैशन च्वॉइस ने फैंस को इंप्रेस किया है। श्रद्धा अक्सर ही पारंपरिक परिधानों में भी ऐसे कपड़ों को चुनती हैं जो उन्हें स्टाइलिश दिखाने के साथ ही कंफर्ट के मामले में भी सही हो। वैसे मिस कपूर की वॉर्डरोब में मैटेलिक और शार्ट्स ड्रेसेज भी कुछ कम नही है।