Festive Outfit Ideas For Women: त्योहारों का मौसम आने वाला है और सजने-संवरने का उत्साह भी। कुछ ही दिनों में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, दिवाली और छठ का पर्व मनाया जाएगा।इन मौकों पर महिलाएं पारंपरिक पोशाकों को अपनाकर तैयार होती हैं।
इस बार अगर आप पारंपरिक पहनावे में आधुनिकता का तड़का लगाकर अपने रूप को खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ नए और आकर्षक आउटफिट को अपनी अलमारी का हिस्सा बनाएं। रंगों, कढ़ाई और सुंदर डिजाइनों से सजे ये परिधान हर त्योहार में आपको अलग और मनमोहक अंदाज देंगे, तो सही आभूषण और संयोजन के साथ आपका हर रूप यादगार बनेगा।
2 of 7
अंब्रेला कुर्ती
- फोटो : Ai
अंब्रेला कुर्ती में दिखेगा फ्लेयर्ड लुक
यह कुर्ती उन महिलाओं के लिए शानदार विकल्प है, जिन्हें आउटफिट में थोड़ा फ्लेयर पसंद है। नीचे की ओर फैली डिजाइन आपकी नेचुरल बॉडी को खूबसूरत शेप देती है और चलते समय इसका फ्लो काफी आकर्षक लगता है। मगर फेस्टिव लुक के लिए सिल्क, रेयॉन या कॉटन-सिल्क फैब्रिक ही चुनें। हल्के गहने, झुमके और एथनिक फुटवियर के मेल से आप लुक को पूरा करें।
पेपलम कुर्ती से मिलेगा मॉडर्न टच
ट्रेडिशनल वियर में मॉडर्न टच जोड़ने का बेहतरीन तरीका है-पेपलम कुर्ती। कमर के पास फिट और नीचे हल्के फ्लेयर वाली इसकी डिजाइन लुक को आकर्षक बनाती है। इसे शरारा, प्लाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ पहना जा सकता है। छोटे झुमके और मिनिमल मेकअप के साथ यह लुक खासतौर पर खूबसूरत लगेगी।
4 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
अनारकली में पाएं रॉयल अंदाज
अनारकली ऐसा एथनिक आउटफिट है, जिसे लगभग हर त्योहार और अवसर पर पहना जा सकता है। फ्लोर-लेंथ अनारकली खासतौर पर रॉयल और एलिगेंट लुक देती है। जरी, सीक्वेंस और मिरर वर्क इसे और भी शानदार बनाते हैं। शाम की पार्टी के लिए हल्की शाइन वाला फैब्रिक और दिन के कार्यक्रम के लिए पेस्टल या हल्के शेड्स चुनें। दुपट्टे और छोटे झुमकों के साथ इसका लुक निखर जाता है।
5 of 7
जैकेट स्टाइल कुर्ती
- फोटो : AI
जैकेट स्टाइल कुर्ती से बढ़ाएं स्टाइल
अगर आप सिंपल कुर्ती को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल कुर्ती ट्राई करें। कुर्ती के ऊपर पहनी जाने वाली जैकेट पूरे आउटफिट में लेयरिंग और स्टाइल का तड़का लगाती है। एम्ब्रॉयडरी या प्रिंटेड जैकेट को सिंपल कुर्ती के साथ पहनें।