फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: खरीदने जा रही हैं लहंगा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना पड़ जाएंगी मुश्किल में

Thu, 08 Jun 2023 04:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

अगर आप लहंगा खरीदना जा रही हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो हो सकता है कि लहंगा परनकर आप कंफर्टेबल रहेंगी। 

विज्ञापन
Shopping Tips how to get prefect lehenga in budget tips in hindi
latest lehenga choli - फोटो : instagram

Shopping Tips: एक समय था, जब घर में शादी होने पर सबसे ज्यादा दुल्हन के कपड़ों पर ही ध्यान दिया जाता है। हर कोई बस इस बात का ध्यान रखता था कि दुल्हन हर कार्यक्रम में सबसे अलग दिखे। हल्दी और मेंहदी में तो दुल्हन भी पुराने कपड़े ही पहनती थी। पर, अब समय के साथ-साथ माहौल भी बदल गया है। दरअसल, अब दुल्हन के साथ-साथ हर कोई अच्छे से हर कार्यक्रम के हिसाब से तैयार होता है।



खास कर कि महिलाएं तो शादी की हर रस्म में उसी के रंग के हिसाब से ही कपड़े पहनती हैं। यानी कि हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा रंग। अगर आपकी या आपके घर में शादी होने वाली है और आप हर रस्म के लिए उसी रंग का लहंगा लेने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको उन सावधानियों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको लहंगा खरीदते वक्त रखना हैं। 

Shopping Tips how to get prefect lehenga in budget tips in hindi
लहंगा - फोटो : instagram/parihoonnmain

चुनें हल्के वर्क वाला लहंगा

शादी के दिन तो भारी लहंगा ही पहना जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि हल्दी, मेहंदी और संगीत में हल्के वर्क वाला लहंगा चुनें। चाहें तो सिल्क का लहंगा भी ले सकती हैं। ये आपके बजट में आ जाएगा। इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा भटकना भी नहीं पड़ेगा।

Shopping Tips how to get prefect lehenga in budget tips in hindi
लहंगा - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

सेलिब्रिटी लुक से रहें दूर

अगर आप बजट में परफेक्ट लहंगा खरीदना चाहती हैं तो सेलिब्रिटी लुक से दूर रहें। अपनी पसंद के हिसाब से ही लहंगा खरीदें। सेलिब्रिटी लुक के लहंगे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips how to get prefect lehenga in budget tips in hindi
Green Lehenga - फोटो : instagram

रंग को जरूर करें सूरज की रोशनी में चेक

लहंगा खरीदते वक्त उसका रंग दुकान से बाहर आकर भी चेक करें। कई बार दुकान के अंदर की लाइट की वजह से उसका रंग अलग दिखता है। जबकि असल में लहंगा अलग रंग का होता है। 

विज्ञापन
Shopping Tips how to get prefect lehenga in budget tips in hindi
लहंगा - फोटो : instagram/bhumipednekar

कैन-कैन से रहें दूर

शादी में तो कैन-कैन लगा हुआ लहंगा प्यारा लगता है। पर, अगर आप हल्दी और मेहंदी में कैन-कैन लगा लहंगा लेंगी तो आपको बैठने में परेशानी होगी। इन कार्यक्रमों में ज्यादा देर तक बैठना होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed