{"_id":"6481ae6e56864e02c10bf1b1","slug":"shopping-tips-how-to-get-prefect-lehenga-in-budget-tips-in-hindi-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shopping Tips: खरीदने जा रही हैं लहंगा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना पड़ जाएंगी मुश्किल में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shopping Tips: खरीदने जा रही हैं लहंगा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना पड़ जाएंगी मुश्किल में
Shopping Tips: एक समय था, जब घर में शादी होने पर सबसे ज्यादा दुल्हन के कपड़ों पर ही ध्यान दिया जाता है। हर कोई बस इस बात का ध्यान रखता था कि दुल्हन हर कार्यक्रम में सबसे अलग दिखे। हल्दी और मेंहदी में तो दुल्हन भी पुराने कपड़े ही पहनती थी। पर, अब समय के साथ-साथ माहौल भी बदल गया है। दरअसल, अब दुल्हन के साथ-साथ हर कोई अच्छे से हर कार्यक्रम के हिसाब से तैयार होता है।
खास कर कि महिलाएं तो शादी की हर रस्म में उसी के रंग के हिसाब से ही कपड़े पहनती हैं। यानी कि हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा रंग। अगर आपकी या आपके घर में शादी होने वाली है और आप हर रस्म के लिए उसी रंग का लहंगा लेने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको उन सावधानियों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको लहंगा खरीदते वक्त रखना हैं।
2 of 5
लहंगा
- फोटो : instagram/parihoonnmain
चुनें हल्के वर्क वाला लहंगा
शादी के दिन तो भारी लहंगा ही पहना जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि हल्दी, मेहंदी और संगीत में हल्के वर्क वाला लहंगा चुनें। चाहें तो सिल्क का लहंगा भी ले सकती हैं। ये आपके बजट में आ जाएगा। इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा भटकना भी नहीं पड़ेगा।
3 of 5
लहंगा
- फोटो : instagram/manishmalhotraworld
सेलिब्रिटी लुक से रहें दूर
अगर आप बजट में परफेक्ट लहंगा खरीदना चाहती हैं तो सेलिब्रिटी लुक से दूर रहें। अपनी पसंद के हिसाब से ही लहंगा खरीदें। सेलिब्रिटी लुक के लहंगे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Green Lehenga
- फोटो : instagram
रंग को जरूर करें सूरज की रोशनी में चेक
लहंगा खरीदते वक्त उसका रंग दुकान से बाहर आकर भी चेक करें। कई बार दुकान के अंदर की लाइट की वजह से उसका रंग अलग दिखता है। जबकि असल में लहंगा अलग रंग का होता है।
विज्ञापन
5 of 5
लहंगा
- फोटो : instagram/bhumipednekar
कैन-कैन से रहें दूर
शादी में तो कैन-कैन लगा हुआ लहंगा प्यारा लगता है। पर, अगर आप हल्दी और मेहंदी में कैन-कैन लगा लहंगा लेंगी तो आपको बैठने में परेशानी होगी। इन कार्यक्रमों में ज्यादा देर तक बैठना होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।